यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोटो ई, जी व एक्स पर किटकैट अपडेट शुरू
मोटोरोला ने मोटो ई, मोटो जी और मोटो एक्स स्मार्टफोनों पर एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.3 किटकैट का अपडेट शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। मोटोरोला ने मोटो ई, मोटो जी और मोटो एक्स स्मार्टफोनों पर एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.3 किटकैट का अपडेट शुरू कर दिया है।
यह अपडेट भारत में भी इसी सप्ताह से शुरू होगा। मोटोरोला ने कहा है कि इस अपडेट से डिवाइसेज का प्रदर्शन बेहतर होगा। इसमें कैमरा, रियलिस्टिक फ्लैश, कलरिंग, फ्रंट कैमरे में लो लाइट परफॉर्मेस, अलर्ट एप्स, बग फिक्स जैसे कई मानकों पर फोन पहले से बेहतर प्रदर्शन करने लगेगा।
