यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यह हैं 8,000 रुपये से कम दाम वाले किटकैट एंड्रायड के स्मार्टफोन
स्मार्टफोन मार्केट ने इन दिनों बहुत सफलता पाई है जिसका सबसे बड़ा कारण है कंपनियों की ओर से लगातार अच्छे ...और पढ़ें

स्मार्टफोन मार्केट ने इन दिनों बहुत सफलता पाई है जिसका सबसे बड़ा कारण है कंपनियों की ओर से लगातार अच्छे मॉडलों का लांच और साथ ही उनमें ऐसी विशेषताएं रखना जो यूजर को उस डिवाइस में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इन्हीं सब विशेषताओं में से एक है स्मार्टफोन में एंड्रायड की सुविधा जो आपके डिवाइस को अत्याधुनिक एप्स व अन्य जरूरी चीजें प्रदान करती है।
पिछले कुछ समय में एंड्रायड के विभिन्न वर्जन लांच हुए जिसमें से किटकैट वर्जन को अधिकतर कंपनियां अपनाने में लगी हैं। बेहतरीन फीचर्स व और भी ज्यादा एप्स की सुविधाओं के साथ आया किटकैट वर्जन आपको अपने स्मार्टफोन में अनगिनत चीजें उपलब्ध कराता है।
गौरतलब है कि इतना आधुनिक वर्जन सस्ते मोबाइल में मिलना मुश्किल हो सकता है लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि कुछ कंपनियों ने बजट वाले दाम में भी इस सुविधा को उपलब्ध करवाया है। तो आइए जानते हैं मार्केट में मौजूद किटकैट वर्जन वाले बजट स्मार्टफोन के बारे में।
मोटोरोला मोटो ई : -
हाल ही में मोटोरोला कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी वापसी की है और धड़ाधड़ कई बेहतरीन डिवाइस लांच किए हैं जिसमें से एक है मोटो ई। 4.3 इंच के डिस्प्ले वाले मोटो ई में 1.2 गीगा हर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर है और साथ ही 1 जीबी रैम भी है। डिवाइस में 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा और भी कई विशेषताओं से भरपूर इस डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ ज्यादा समय तक चलने वाले बैट्री भी है।
इस डिवाइस की सबसे खास विशेषता इसका दाम है जो कि केवल 6,999 रुपये है और ताज्जुब की बात तो यह है कि इतना कम दाम होने के बावजूद भी कंपनी ने इसमें 4.4.4 किटकैट एंड्रायड डाला है जो ज्यादातर महंगे मोबाइल में देखने को मिलता है।
माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 : -
1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर पोसेसर, 1 जीबी रैम और 4.7 इंच के डिस्प्ले के साथ माइक्रोमैक्स ने कुछ समय पहले ही यूनाइट 2 को भारतीय बाजार में लांच किया था। इस डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसे एलईडी फ्लैश से सपोर्ट किया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इस डिवाइस की भी 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी को आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। केवल 6,999 के दाम से लांच हुए इस डिवाइस में कंपनी ने आधुनिक 4.4.2 किटकैट एंड्रायड डाला है।
लावा आयरिस एक्स1 : -
लावा का एक्स1 मॉडल कंपनी का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें कम दाम में किटकैट एंड्रायड डाला गया है। 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ डिवाइस में 1 जीबी रैम व 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4.5 इंच के डिस्प्ले के साथ डिवाइस में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 1800 एमएएच के बैट्री बैकअप के साथ यह स्मार्टफोन आपको केवल 7,999 रु, के दाम पर मार्केट में मिलेगा।
माइक्रोमैक्स कैनवास एंगेज : -
यह माइक्रोमैक्स का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम और 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी है। इसके अलावा डिवाइस में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए का फ्रंट कैमरा भी है। 1500 एमएएच के बैट्री पॉवर वाला यह स्मार्टफोन आपको मात्र 6,199 रु. के दाम पर भारतीय बाजार में मिलेगा।
