विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 एमपी रियर कैमरे वाला एलजी जी3 स्मार्टफोन बाजार में

By Edited By:
Published: Wed, 28 May 2014 02:02 PM (IST)

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एलजी ने 5.5 इंच डिसप्ले और 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन 'एलजी जी3' लांच कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एलजी ने 5.5 इंच डिसप्ले और 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन 'एलजी जी3' लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन के लिए काफी समय से इंतजार हो रहा था। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

एलजी जी3 स्मार्टफोन 2000 पिक्सल डिसप्ले वाली श्रेणी में पहला है। इसकी खूबियों में मेटल फिनिश बॉडी, 5.5 इंच का क्यूएचडी डिसप्ले, 2560X1440 पिक्सल यानी 2000 पिक्सल्स रिजोल्यूशन, 538 पिक्सल प्रति इंच की पिक्सल डेंसिटी शामिल हैं।

इसके अलावा फोन में 2.5 गीगाह‌र्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर विद एड्रेनो 330 जीपीयू, एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ओएस, 3 जीबी रैम, 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज, 3000 एमएएच बैटरी, 1 वॉट स्पीकर विद बूस्ट एएमपी दिया गया है।

हालांकि इसका 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वर्जन भी है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स और प्री-लोडेड एप्स भी दिए गए हैं।

इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटुथ, जीपीएस/एजीपीएस व एनएफसी हैं। स्मार्टफोन को मेटलिक ब्लैक, सिल्क व्हाइट, शाइन गोल्ड, मून वायलेट और बरगंडी रेड रंगों में उतारा गया है।

फोन के बैक पैनल में रियर-की सेटअप दिया गया है। साथ ही इसमें ओआईएस प्लस, फ्लैश लाइट व ऑटो फोकस सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह ऑटो फोकस सेंसर परंपरंपरागत कैमरों की तुलना में कम समय में ज्यादा शार्प इमेज कैप्चर करेगा। इसमें 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

कंपनी ने ग्लोबल लांचिंग के तहत इस स्मार्टफोन को न्यूयॉर्क, लंदन व सैन फ्रांसिस्को में लांच किया है। जल्द ही इसे सियोल, इस्तांबुल और सिंगापुर में भी पेश किया जाएगा।

पढ़ें: एल जी का सस्ता स्मार्टफोन

पढ़ें: एल जी प्रो 2 की बिक्री भारत में शुरू