विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुलझ गयीं मोटो जी हैंडसेट की तकनीकी खराबी

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jun 2014 12:01 PM (IST)

हाल ही में यह खबर आई थी कि मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन मोटो जी में ग्राहकों को नेटवर्क संबंधित दिक्कतें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में यह खबर आई थी कि मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन मोटो जी में ग्राहकों को नेटवर्क संबंधित दिक्कतें देखने को मिली हैं जिसके चलते कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर यूजर्स को सूचना देकर सभी खराब मॉडलों को वापस मंगवाया। हालांकि अब यह सभी मॉडल ठीक कर दिए गए हैं।

आप को बता दें कि इन सभी मॉडलों के आईएमईआई नंबर में दिक्कत थी जिस कारण इन्हें ठीक करने के लिए मोटोरोला के इकलौते इंटरनेट फुटकर विक्रेता फ्लिपकार्ट से सारे मॉडल वापस कंपनी में भेजने को कहा गया था।

कंपनी के अनुसार यह दिक्कत सभी मोटो जी मॉडलों में नहीं थी। यह सिर्फ उन डिवाइस में थी जिनका आईएमईआई नंबर 3533 से शुरू होता है। विनिर्माण के अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों को हैंडसेट रिप्लेस करवा कर नया देने का ऐलान भी किया था।

अब मोटो जी में आए नेटवर्क संबंधी दिक्कत पर काबू पा लिया गया है और यूजर डिवाइस को विना किसी दिक्कत के आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर 1800-102-2344 पर फोन कर मोटोरोला सर्विस सेंटर से डिवाइस संबंधी सभी दिक्कतों के बारे में बात कर सकते हैं।

पढ़ें: कुछ मोटो जी हैंडसेट में खराबी, कंपनी ने मांगे वापस

पढ़ें: मोटो एक्स पर एक्सचेंज ऑफर