विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर आया मोटोरोला मोटो 360

By Edited By:
Published: Fri, 03 Oct 2014 02:19 PM (IST)

फ्लिपकार्ट ने मोटोरोला मोटो 360 स्मार्टवाच को 17,999 रुपये की कीमत पर बेचना शुरू कर दिया है। एंड्रायड वियर यानि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट ने मोटोरोला मोटो 360 स्मार्टवाच को 17,999 रुपये की कीमत पर बेचना शुरू कर दिया है। एंड्रायड वियर यानि इस स्मार्टवाच में कई ऐसे फंक्शन हैं जो स्मार्टफोन पर यूजर्स को मुहैया होते हैं।

उदाहरण के लिए यह घड़ी वॉयस कमांड पर प्रतिक्रिया देती है। आप अपने स्मार्टवाच को 'ओके गूगल' के कमांड से ऑन कर सकते हैं और तब टेक्सट भेजने का काम, रिमाइंडर सेट करना, मौसम का हाल जांचना यहां तक कि डायरेक्शन भी पूछ सकते हैं।

यह सर्कुलर डिवाइस गोरिल्ला ग्लास 3 से कवर किया हुआ है। 320 गुणा 290 पिक्सल के रेजॉल्यूशन के साथ 1.5 इंच के स्क्रीन के इस डिवाइस में 512 एमबी का रैम है। इसमें 320 एमएएच की बैटरी है। एंड्रायड 4.3 पर चलने वाला यह डिवाइस 4 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है।

यह डिवाइस फिजिकल एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है। इसमें पीडोमीटर है जो आप कितने कदम चले हैं इसकी गिनती कर सकता है साथ ही यूजर के हर्ट रेट को भी मॉनिटर कर सकता है।

मोटोरोला ने कहा कि मोटो 360 का शुरुआती स्टॉक सीमित है लेकिन अगले दो हफ्ते में और ज्यादा यूनिट आएंगे।

पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए आया मोटोरोला मोटो एक्स (जेन 2)

पढ़ें: कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर- मोटो ई या रेडमी 1 एस