विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर- मोटो ई या रेडमी 1एस?

By Edited By:
Published: Thu, 28 Aug 2014 03:54 PM (IST)

मोटोरोला का बेहतरीन स्मार्टफोन मोटो ई और हाल ही में लांच हुए चीनी कंपनी जियाओमे के रेडमी 1एस में कुछ टकराव देखी जा सकती है। दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा बेहतर इसके लिए आइये जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की कुछ विशेषताएं। कीमत हाल ही में लांच हुए जियाओमी रेडमी 1एस की कीमत 6,999 रुपये बताई जा रही थी लेकिन क

News Article Hero Image

मोटोरोला का बेहतरीन स्मार्टफोन मोटो ई और हाल ही में लांच हुए चीनी कंपनी जियाओमे के रेडमी 1एस में कुछ टकराव देखी जा सकती है। दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा बेहतर इसके लिए आइये जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की कुछ विशेषताएं।

कीमत

हाल ही में लांच हुए जियाओमी रेडमी 1एस की कीमत 6,999 रुपये बताई जा रही थी लेकिन कंपनी ने इसे केवल 5,999 रुपये की कीमत पर लांच किया है। दूसरी ओर मोटोरोला का मोटो ई आपको 6,999 की कीमत पर मिलेगा।

डिस्प्ले

यदि आप दोनों स्मार्टफोन को देखें तो डिस्प्ले साइज में कुछ खास अंतर नहीं ढूंढ पाएंगे, पर आंकड़ों पर जाएं तो मोटो ई 4.3 इंच के क्यूएचडी व रेडमी 1एस 4.7 इंच के एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों स्मार्टफोन में से रेजोल्यूशन भी रेडमी 1एस का ज्यादा बेहतर है।

प्रोसेसर

दोनों स्मार्टफोन मोटो ई व रेडमी 1एस में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन का प्रोसेसर है लेकिन मोटो ई में 1.2 गीगा हर्ट्ज स्नैपड्रेगन 200 डुअल-कोर प्रोसेसर है जबकि रेडमी 1एस में स्नैपड्रेगन 400 क्वाड-कोर प्रोसेसर है। दोनों स्मार्टफोन में 1जीबी रैम का सपोर्ट है।

कैमरा

कैमरा की बात करें तो मोटो ई में पहले से ही एक कमी देखी गई है और वो है स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा का ना होना। दूसरी ओर रेडमी 1एस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 1.6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इंटरनल मेमोरी

दोनों स्मार्टफोन में इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी स्लॉट लगाया गया है। मोटो ई 4जीबी इंटरनल मेमोरी और रेडमी 1एस 8जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ मार्केट में आया है।

बैटरी बैकअप

यदि दोनों स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप की तुलना की जाए तो कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलता है क्योंकि मोटो ई में अगर 1,980 एमएएच की बैटरी है तो रेडमी 1एस में 2,000 एमएएच की बैटरी लगी है।

सॉफ्टवेयर

यहां हम रेडमी 1एस में एक कमी निकाल सकते हैं और वो यह है कि स्मार्टफोन में काफी पुराने वर्जन का एंड्रायड मौजूद है। मोटो ई में मोटोरोला द्वारा 4.4.4 किटकैट एंड्रायड डाला गया है लेकिन रेडमी 1एस के लिए कंपनी ने केवल एंड्रायड के 4.3 जेली बीन वर्जन को चुना है।

अंत में यदि सभी विशेषताओं पर गौर किया जाए तो यदि आप सॉफ्टवेयर के संदर्भ में समझौता कर सकते हैं तो रेडमी 1एस इस रेस में आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन दूसरी ओर यदि आप थोड़ी से और कीमत अदा कर के बेहतर स्मार्टफोन चाहते हैं तो मोटो ई एक ट्रेंडी चुनाव साबित होगा।

पढ़ें:भारत सरकार ने लांच किया हिंदी डोमेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।