विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं 2017 के सबसे ज्यादा खरीदे गए पॉपुलर स्मार्टफोन्स, देखें क्या आपका फोन है इस लिस्ट में

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 11 Oct 2017 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 11 Oct 2017 05:30 PM (IST)

वर्ष 2016 में किन फोन्स को सबसे जायदा खरीदा गया? क्या आपका फोन उस लिस्ट में शामिल है? पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खरीदे गए फोन्स की देखें लिस्ट

ये हैं 2017 के सबसे ज्यादा खरीदे गए पॉपुलर स्मार्टफोन्स, देखें क्या आपका फोन है इस लिस्ट में
ये हैं 2017 के सबसे ज्यादा खरीदे गए पॉपुलर स्मार्टफोन्स, देखें क्या आपका फोन है इस लिस्ट में

नई दिल्ली(जेएनएन)। 2017 में अब तक उपभोक्ताओं द्वारा कौन-से फोन खरीदे गए हैं? इसकी लिस्ट सामने आ गई है। जाहिर है जिन स्मार्टफोन्स को सबसे ज्यादा खरीदा गया है, उन्हें सबसे पॉपुलर फोन्स की श्रेणी में रखा गया है। यह लिस्ट IHS रिसर्च फर्म ने जारी की है। इस लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स को सम्मिलित किया गया है।

एप्पल आईफोन 7
पिछले वर्ष लॉन्च हुए आईफोन 7 को 49000 रुपये में पेश किया गया था। यह फोन सबसे ज्यादा खरीदे गए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में से एक है। इस फोन में 4.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वाड कोर एप्पल ए10 फ्यूजन प्रोसेसर दिया गया है।

आईफोन 7 प्लस
एप्पल के आईफोन 7 की ही नहीं बल्कि 7 प्लस की अच्छी बिक्री हुई थी। इसे 59000 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5 .5 इंच का 3D टाच रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। यह भी आईफोन 7 की ही तरह क्वाड कोर एप्पल ए10 फ्यूजन प्रोसेसर पर कार्य करता है।

एप्पल आईफोन 6s
2016 में इस फोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसे 40000 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह एप्पल के A9 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम प्लस
इस लिस्ट में एक ही बजट फोन अपनी उपस्तिथि दर्ज करवा पाया है। वो फोन सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम प्लस है। इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। मीडियाटेक MT6737T क्वाड कोर प्रोसेसर पर कार्य करने वाले इस फोन को पावर देने के लिए 2600 mAh की बैटरी दी गई है। फिलहाल यह फोन 10,990 रुपये में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी S8
सैमसंग गैलेक्सी के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत 53,900 रुपये है। गैलेक्सी S8 में 5.8 इंच का QHD+(1440x2960 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जबकि गैलेक्सी S8 प्लस में 6.2 इंच का QHD+ (1440x2960 पिक्सेल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस स्मार्टफोन कंपनी के एक्सनोस प्रोसेसर और क्वालकॉम के 835 चिपसेट पर आधारित हैं। भारतीय बाजार में सैमसंग ने क्वालकॉम वर्जन को लॉन्च किया है।
 

यह भी पढ़ें:

14 अक्टूबर से एक बार फिर शुरू होगी फ्लिपकार्ट दिवाली सेल 2017

राहत और बचाव कार्यों में सशक्त संचार तंत्र पर ट्राई ने मांगे सुझाव

आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करने का आसान तरीका पेश करेगी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।