विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं बंद होगा जियो फोन का प्रोड्क्शन, अफवाहों पर कंपनी ने दी सफाई

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 10:33 AM (IST)

रिलायंस ने दिए बयान में साफ कर दिया है कि जियोफोन के प्रोड

नहीं बंद होगा जियो फोन का प्रोड्क्शन, अफवाहों पर कंपनी ने दी सफाई
नहीं बंद होगा जियो फोन का प्रोड्क्शन, अफवाहों पर कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो को लेकर कल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जियोफोन के प्रोड्क्शन को बंद कर दिया गया है और कंपनी अपने नए फोन को लाने की तैयारी कर रही है। खबरों में यह भी कहा गया है कि यह डिवाइस जियोफोन की तुलना में सस्ता या फ्री भी हो सकता है जो कि एंड्रॉयड पर काम करेगा। आपको बता दे कि मौजूदा समय में जियो फोन फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन पर काम करता है। साथ ही, इस फोन के जरिए आप पॉपुलर एप्स जैसे कि फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

फैक्टर डेली की रिपोर्ट में किया गया था दावा:

फैक्टर डेली की ओर से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है। कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करने वाले फीचर फोन को लाने का विचार कर रही है। फैक्टर डेली की तरफ से खबर आने के बाद कई लोगों ने इसके बारे में लिखा था। बाजार में इस तरह की खबरों के आने के बाद आखिरकार रिलांयस जियो ने इस बाबत अपना बयान दे दिया है।

जियो ने क्या दिया बयान:

कंपनी ने बताया, “जियोफोन जो कि इंडिया का स्मार्टफोन कहा जा रहा है देश की डिजिटल डिमांड को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने आगे बताया कि जियो फोन के बंद होने की सूचना सिर्फ अफवाह है। कंपनी ने पहले चरण में करीब 60 लाख फोन बुक किए हैं और इनकी डिलीवरी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही कंपनी आने वाले कुछ दिनों में दोबारा प्री-बुकिंग भी शुरु करेगी।”

जियो के टक्कर में एयरटेल ने पेश किया था 4जी फोन:

रिलायंस जियो द्वारा 4जी फीचर फोन पेश किए जाने के बाद अब एयरटेल ने भी अपना नया सस्ता 4जी फोन लॉन्च कर दिया है। एयरटेल ने इसके लिए मोबाइल कंपनी कार्बन से हाथ मिलाया है और महज 1399 रुपए में अपना बजट 4जी फोन पेश किया है। यह फोन जियो फोन को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। खबरों के अनुसार इस फोन को को 13 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है।

इस फोन को यूजर्स देशभर के किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। ग्राहक इस फोन को 2,849 रुपये में खरीद पाएंगे जिसके बाद उन्हें एयरटेल की तरफ से 1,500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स के लिए इस फोन की कीमत 1,349 रुपये होगी। आपको बता दें कि इस कैशबैक को पाने के लिए यूजर्स को 36 महीने तक हर महीने 169 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

यह भी पढ़ें:

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL के साथ जियो दे रहा 35000 रुपये का ऑफर

आज भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के नए स्मार्टफोन्स, जानें डिटेल्स

कैसा दिखता है दुनिया का पहला 5जी स्माटफोन, देखें तस्वीर  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।