विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7000 रुपये से कम में खरीदें iPhone X जैसा दिखने वाला फोन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 05:00 PM (IST)

खबरों के मुताबिक, आईफोन एक्स का क्लोन तैयार किया गया है जिसकी कीमत 6,500 रुपये है

7000 रुपये से कम में खरीदें iPhone X जैसा दिखने वाला फोन
7000 रुपये से कम में खरीदें iPhone X जैसा दिखने वाला फोन

नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में एप्पल कंपनी को ट्रेंड-सेटर (trend-setter) कहा जा सकता है। एप्पल आईफोन का डिजाइन दूसरी फोन निर्माता कंपनियां यूजर्स को आकर्षित करने के लिए अपना रही हैं। कई चीनी कंपनियों ने आईफोन के क्लोन तैयार किए हैं जिन्हें बेहद कम कीमत में बेचा जाता है। अब खबर है कि एक और चीनी कंपनी GooPhone ने आईफोन एक्स का क्लोन भी तैयार कर लिया है। यह कंपनी एप्पल प्रोडक्टस की कॉपी कर उन्हें सस्ते दाम में बेचने के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि एप्पल ने हाल ही में आईफोन एक्स लॉन्च किया है जिसे बिल्कुल नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

GooPhone X की कीमत:

GooPhone ने एप्पल के लेटेस्ट X हैंडसेट का क्लोन तैयार किया है। इस फोन की कीमत 100 डॉलर यानि करीब 6,500 रुपये बताई जा रही है। गौर किया जाए तो आईफोन एक्स के क्लोन की कीमत ओरिजनल फोन के मुकाबले 15 फीसद कम है। इस फोन का नाम GooPhone X है।

GooPhone X के फीचर्स:

इस फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया है। डिजाइन के मामले में यह फोन आईफोन एक्स की ही तरह हैं। इसके बैक पैनल पर वर्टिकल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1280x720 है। हालांकि, कंपनी ने जो इस फोन का रेशियो (18:9) बताया है वो इसके पिक्सल और स्क्रीन से मेल नहीं खाता है। इसमें मीडियाटेक MTK6580 क्वाड-कोर बेसिक प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दी गई है। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

GooPhone X का कैमरा और अन्य फीचर्स:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है। जबकि वास्तव में यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर काम करता है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि असल में इस फोन में 8 एमपी का रियर और 2 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 64 जीबी की स्टोरेज दिखाई गई है जो असल में 8 जीबी या 16 जीबी है। इन सब के अलावा कहा जा रहा है कि यह फोन 4G LTE पर काम करता है जबकि वास्तव में यह 3जी सपोर्ट करता है। इस फोन की जो फोटोज दी गई हैं उसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:

नोकिया 6 को टक्कर देते हैं ये स्माटफोन्स, डालें इस लिस्ट पर एक नजर

माइक्रोमैक्स और लावा के साथ पार्टनरशिप में बीएसएनएल ला सकती है 2000 रुपये का फीचर फोन

मोटोरोला के इन 12 स्मार्टफोन्स को मिलेगा एंड्रायड 8 अपडेट, जारी हुई लिस्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।