विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 27 Oct 2017 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 11:57 AM (IST)

रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान 4 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई है

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरि‍का को पछाड़ भारत दुनि‍या का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्किट बन गया है। वहीं, इस लिस्ट में पहला स्थान चीन का है। वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार धीमा रहा जिसके बाद तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 23 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कैनालिस रिसर्च फर्म की मानें तो इस दौरान 4 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई है।

4जी के चलते सेल में बढ़ोतरी:

कैनालिस के विश्लेषक ईशान दत्त ने बताया कि भारतीय बाजार में इस समय करीब 100 ब्रैंड्स स्मार्टफोन का बिजनेस कर रहे हैं। स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी की एक मुख्य वजह सस्ते हैंडसेट और LTE तकनीक है। ऐसे में आगे जाकर भी इस बिजनेस में कोई बाधा आने की संभावना नहीं है।

सैमसंग और शाओमी के पास 50 फीसद शेयर:

वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन बाजार में सभी कंपनियों की ग्रोथ काफी अच्छी रही है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 75 फीसद शेयर के हिस्सेदार सैमसंग, शाओमी, वीवो और लेनोवो हैं। आपको बता दं कि पूरे बाजार में 50 फीसद पर केवल सैमसंग और शाओमी का ही कब्जा है, जिसमें सैमसंग पहले नंबर पर है और शाओमी दूसरे नंबर पर।

सैमसंग को पछाड़ सकता है शाओमी:

कैनालिस के एक और विश्लेषक रुशबाश दोषी के मुताबिक, शाओमी ने बहुत कम समय में ही ऑनलाइन बाजार में अपनी जगह बनाई है। कंपनी सस्ते स्मार्टफोन की मार्किट में काफी लोकप्रिय है। यूजर्स को शाओमी के 15,000 से 20,000 रुपये के हैंडसेट काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शाओमी अपने नए इनोवेशन्स के चलते सैमसंग को पीछे छोड़ सकता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।