यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गूगल ने कहा 'ऑरकुट' को अलविदा
गूगल की जानी मानी सोशल नेटवर्किग वेबसाइट 'ऑरकुट' को आज बंद कर दिया गया है। कंपनी द्वारा जुलाई में ऑरकुट ...और पढ़ें

गूगल की जानी मानी सोशल नेटवर्किग वेबसाइट 'ऑरकुट' को आज बंद कर दिया गया है। कंपनी द्वारा जुलाई में ऑरकुट बंद करने का एलान कर दिया गया था। लेकिन इसे 30 सितंबर, 2014 यानी आज बंद कर दिया गया है।
भारत व ब्राजील में ढेरों यूजर्स बटोरेने वाली वेबसाइट ऑरकुट ने इंटरनेट जगत को आज अलविदा कह दिया है। यह सोशल नेटवर्किग क्षेत्र की पहली वेबसाइट थी, लेकिन फेसबुक, ट्विटर व लिंक्डइन जैसी साइट्स के आने के बाद ऑरकुट की लोकप्रियता में भारी कमी देखी गई।
इस बात पर गूगल ने कहा, पिछले दस सालों में यूट्यूब, ब्लॉगर व गूगल प्ल्स जैसी सुविधाओं के आने के बाद ऑरकुट के विकास में कमी देखने को मिली थी जिसके चलते हमने इस साइट को हमेशा के लिए बंद कर देने का फैसला किया।
ऑरकुट को गूगल द्वारा वर्ष 2004 में लांच किया गया था। लेकिन उसी साल फेसबुक भी लांच हुआ जिसने धीरे-धीरे ऑरकुट की मार्केट को गिरा दिया। इस समय फेसबुक तमाम सोशल नेटवर्किग साइटों में 1.28 बिलियन यूजर्स के साथ सबसे ऊपर है और अभी भी इसके यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं।
ऑरकुट को बंद करने से पहले इसके यूजर्स को गूगल ने अपने डाटा को साइट से निकालकर अपने पास स्टोर कर लेने की सुविधा प्रदान की थी। इसके अलावा गूगल ने खुद भी सारा डाटा 'आरकाइव' में सेव कर लिया है।
