विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस वर्ष दिवाली के साथ स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स की सौगात नहीं होगी खत्म

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 09:53 AM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 10:00 AM (IST)

अगर आप सोच रहे हैं की दिवाली के साथ स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट भी खत्म हो जाएंगे तो ऐसा नहीं है। दिवाली के बाद भी स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट जारी रहेगा

इस वर्ष दिवाली के साथ स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स की सौगात नहीं होगी खत्म
इस वर्ष दिवाली के साथ स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स की सौगात नहीं होगी खत्म

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिवाली के बाद भी ग्राहक स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट्स और ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। विश्लेषकों और बाजार के जानकारों की मानें तो बड़े ब्रैंड्स अपनी उन डिवाइसेज की बिक्री करने में जुटे हैं जो कम डिमांड के चलते नहीं बिक पाए।

फेस्टिव सीजन ने दी पहले दस्तक:

इस साल फेस्टिव सीजन जल्दी (21 सितंबर से 19 अक्टूबर) आने के चलते स्मार्टफोन्स की डिमांड दो महीने आगे बढ़ गईं। आमतौर पर दिवाली के एक महीने बाद तक डिमांड रहती थी जो न्यू ईयर पर फिर से शुरू होती थी। लेकिन मौजूदा स्थिति कंपनियों को डिस्काउंट और ऑफर्स देने के लिए मजबूर कर सकती हैं।

डिस्काउंट मिलना रहेगा जारी:

माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा, “बाजार में मौजूद ज्यादा माल के चलते कंपनियां ग्राहकों को दिवाली के बाद भी भारी डिस्काउंट ऑफर करेंगी।” इसके साथ ही राहुल ने यह भी बताया कि माइक्रोमैक्स ने इस फेस्टिव सीजन कोई भी ऑफर या स्कीम नहीं दी थी। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक तरुण पाठक ने कहा, “वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही के अंत तक स्मार्टफोन्स की शिपमेंट सबसे ज्यादा रही। लेकिन इस फेस्टिव सीजन बिक्री काफी सुस्त देखी गई। ऐसे में हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि ब्रैंड्स और सेलर्स नवंबर और दिसंबर में भी डिस्काउंट्स देना जारी रखेंगे।”

रिटेलर्स की मानें तो डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जो बचा हुआ स्टॉक पड़ा है उसे वो प्राइस कट या अन्य स्कीम्स के साथ बेच सकते हैं। आपको बता दें कि जुलाई-सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट (40 मिलियन) सबसे ज्यादा रही।

यह भी पढ़ें:

हमारे जीवन में इस तरह काम आएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

अपने नॉर्मल टीवी को बनाएं स्मार्ट, करें मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस का इस्तेमाल

1,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं ये 5 इयरफोन
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।