विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी दे रहा अपने यूजर्स को 19 लाख रुपये जीतने का मौका

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 15 Nov 2017 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 05:17 PM (IST)

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कंपनियां कई ऑफर्स लेकर आई है। इनमें प्राइस कट समेत कई ऑफर्स सम्मिलित हैं

शाओमी दे रहा अपने यूजर्स को 19 लाख रुपये जीतने का मौका
शाओमी दे रहा अपने यूजर्स को 19 लाख रुपये जीतने का मौका

नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियां स्मार्टफोन के दाम में कटौती कर रहीं हैं। ऐसा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। इसी के साथ ऑनलाइन वेबसाइट्स पर कई ऑफर भी चल रहे हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही प्राइज कट और ऑफर्स के बारे में :

शाओमी यूजर्स जीत सकते हैं 19 लाख:

शाओमी अपने यूजर्स के लिए 19 लाख रुपये जीतने का मौका लेकर आई है। शाओमी फोटोग्राफी चैलेंज लेकर आई है। इसमें प्रतिभागियों को फोटोशूट सबमिट करना होगा। इस प्रतियोगिता में जितने वाले को 19 लाख 64 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। यह प्रतियोगिता भारत, रूस, वियतनाम और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए है।

ये यूजर्स ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग:

इसमें शाओमी A1 स्मार्टफोन होल्डर ही भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को A1 से ही फोटोशूट कर के सेंड करना होगा। यह इवेंट 20 अक्टूबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा।

कैसे लें प्रतियोगिता में भाग:

  • इसके लिए प्रतिभागी को एमआई की वेबसाइट पर जा कर खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • इसमें कॉन्टेक्ट डिटेल्स के साथ प्रोफाइल पिक्चर लगानी होगी।
  • इसमें फोटो के लिए अलग-लगा कैटेगरी बनाई गई है। इसमें लाइफस्टाइल, नेचर, एनिमल्स, लैंडस्केप, पीपल के साथ ही और भी कई अन्य कैटेगरी हैं। बेस्ट फोटो का सलेक्शन कमेटी करेगी।
  • जीतने वाले का नाम 20 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। टॉप विनर को 19 लाख 64 हजार का इनाम मिलेगा। दूसरे राउंड में दो विजेता की घोषणा की जाएगी। इन्हें 6 लाख 54,500 रुपये का इनाम मिलेगा।
  • तीसरे राउंड में तीन विजेताओं की घोषणा होगी। इन्हें 3 लाख 27 हजार रुपये मिलेंगे। कंपनी हर रीजन से टॉप 5 यूजर्स का चयन करेगी। इनमें से हर एक को A1 हैंडसेट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

सैमसंग के साथ अब शाओमी बना भारत का नंबर 1 ब्रैंड: IDC

वोडाफोन ने लॉन्च किया 84GB और 70GB डाटा प्लान, पढ़ें डिटेल्स

iPhone X में आ रही FaceID से संबंधित परेशानी, यूजर्स ने की शिकायत 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।