विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच करोड़ रजिस्ट्रेशन, लेकिन 25 लाख को ही मिलेगा फ्रीडम251

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2016 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2016 10:31 AM (IST)

फ्रीडम 251 के लिए अब तक पांच करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं पर केवल 25 लाख लोगों को ही मिलेगा फ्रीडम 251

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स द्वारा लॉन्च किए गए दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को शुरू हो गया। कंपनी की वेबसाइट पर फ्रीडम 251 के लिए अब तक पांच करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कंपनी इनमें से 25 लाख लोगों को ही फोन उपलब्ध कराएगी।

दूरसंचार मंत्री ने दिए 'फ्रीडम 251' की जांच के आदेश

फोन बुक करने से पहले कंपनी वेबसाइट फ्रीडम251 डॉट कॉम पर ग्राहकों का रजिस्टे्रशन कर रही है। रजिस्ट्रेशन होने के 48 घंटे के भीतर कंपनी आपके ई-मेल आईडी पर भुगतान का लिंक भेजेगी। एक ई-मेल आईडी से केवल एक ही फोन की बुकिंग की जा सकती है।

कंपनी ने गुरुवार तक एक से ज्यादा फोन बुक करने का विकल्प दिया था, जिसे शुक्रवार को उसने हटा दियाा। कंपनी ने पेमेंट ऑप्शन को भी हटा दिया। रिंगिंग बेल के प्रेसीडेंट अशोक चड्ढा ने बताया कि कंपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले 25 लाख लोगों को ही फ्रीडम 251 उपलब्ध कराएगी।

Freedom251 खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये 8 बहुत जरूरी बातें

इसलिए कंपनी विचार कर रही है कि रजिस्ट्रेशन को अब बंद कर दिया जाए या चालू रखा जाए। इस फोन के लिए 40 रुपए शिपिंग चार्ज के रूप में देना होगा, जिसको मिलाकर इसकी कीमत 251 रुपए की बजाए 291 होगी।

सरकार ने बताया फोन की 'असली' कीमत 2300 रुपए

फ्रीडम251 की कीमत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दूरसंचार मंत्रालय ने पाया है कि इस तरह के फोन की लागत 2300 रुपए होगी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने इसका विश्लेषण किया है और पाया है कि ऐसे फोन को 2300 रुपए में बनाया जा सकता है। हालांकि, उसने इस मामले में कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।