विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूरसंचार मंत्री ने दिए 'फ्रीडम 251' की जांच के आदेश

By kishor joshiEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2016 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2016 11:45 PM (IST)

सिर्फ 251 रपए में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के लिए खतरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सिर्फ 251 रपए में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के लिए खतरे की घंटियां बजने लगी हैं। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव अरुणा शर्मा को कंपनी की इस स्कीम की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने यह कदम भाजपा सांसद किरीट सोमैया के एक पत्र के जवाब में उठाया है। सोमैया ने रिंगिंग बेल्स को लेकर सवाल उठाते हुए दूरसंचार और वित्त समेत कई मंत्रालयों से संपर्क साधा था।

पढ़ें: फ्रीडम-251 के लिए जांच एजेंसियों ने शामली में डाला डेरा

एक्साइज व आयकर विभाग भी उतरे मैदान में सूत्रों का कहना है कि एक्साइज और आयकर विभाग कंपनी के वित्तीय ढांचे को लेकर जांच कर रहा है। उसने रिंगिंग बेल्स के बारे में कंपनी रजिस्ट्रार से समेत कई विभागों से दस्तावेज हासिल किए हैं। कंपनी के प्रेसिडेंट अशोक चढ्डा ने भी माना है कि आयकर और एक्साइज विभाग के अफसरों ने कंपनी के दफ्तर का दौरा किया था। कंपनी ने बताया सस्ते फोन का फॉर्मूला रिगिंग बेल्स के एमडी मोहित गोयल ने इस सस्ते फोन की लागत वसूलने का फार्मूला पुलिस को बताया है।

उनका दावा है कि उसे 'मेक इन इंडिया' के तहत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। स्नैपडील के साथ भी समझौता कर लिया गया है। गोयल के मुताबिक 'फ्रीडम 251' की लागत करीब सा़ढे चौदह सौ रुपए है। उधर, कंपनी के प्रेसीडेंट चढ्डा ने कहा कि फोन की लागत 2,500 रपए के करीब बैठती है। कंपनी ने बंद की बुकिंग करीब पांच करो़ड बुकिंग होने के बाद अब कंपनी ने बुकिंग बंद कर दी है। गुरूवार को चढ्डा ने दावा किया था कि रजिस्ट्रेशन करने वालों में से 25 लाख लोगों को 'फ्रीडम 251' फोन जून तक डिलीवर कर दिया जाएगा।

पढ़ें: किराने की दुकान चलाते थे Freedom 251 के मालिक मोहित गोयल