विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Freedom251 खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये 8 बहुत जरूरी बातें

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2016 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 20 Feb 2016 12:18 PM (GMT+05:30)

दुनिया के सबसे सस्ते फोन freedom251 को भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स ने बुधवार को 251 रुपये की कीमत के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दुनिया के सबसे सस्ते फोन freedom251 को भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स ने बुधवार को लांच कर दिया। मात्र 251 रुपये की कीमत वाले इस फोन को खरीदने की इतनी होड़ मच गई कि गुरुवार सुबह कंपनी की साइट ही क्रैश हो गई और कुछ उपभोक्ता नाराज भी हुए। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो freedom251 स्मार्टफोन के बारे में ये जरूरी बातें जान लें:

पढ़े: #freedom251 सस्ते मोबाईल के बाद अब सस्ती सिम और नेट लांच करेगी रिंगिंग बेल्स

1.फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स 2015 में ही मार्केट में आई है। कंपनी ने अपने नाम को सार्थक करते हुए कंज्यूमर्स के दिल की भी घंटी बजा दी है।

2.कहा जा रहा है कि यह पुराना फोन है जिसे कंपनी नए नाम के साथ लेकर आई है यानि फ्रीडम 251 की रीब्रांडिंग की गई है।

3.विश्लेषक फ्रीडम 251 के लिए आरोप लगा रहे है कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन एडकॉम के आइकन4 जैसा है जोकि भारतीय मार्केट में पहले से ही 3,999 रुपये में उपलब्ध है।

4.इस फोन के ज्यादातर एप के आइकन एपल के आईफोन की नकल है।

5.पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा यह फोन लांच होना था लेकिन कथित तौर पर बताया गया कि वह इवेंट में मौजूद नहीं थे जिससे इस फोन की विश्वसनीयता को लेकर बहुत सवाल उठ रहे है।

6.-इतनी कम कीमत में कोई फीचर फोन तक नहीं मिलता फिर फ्रीडम 251 की कम कीमत होने से खबरों का बाजार गर्म है कि इस फोन को पीएम मोदी के मेक इन इंडिया का साथ मिला है।

पढ़े: अब आराम से करें Freedom 251 Mobile को बिना पैसे दिए बुक

7.फ्रीडम 251 में पहले से ही स्वच्छ भारत एप उपलब्ध है, इतना ही नहीं इसमें फिशरमैन व फॉर्मर एप भी मौजूद है।

8.इस फोन में 4000 रुपये की कीमत वाले फोन्स के फीचर्स उपलब्ध है फिर इसे इतनी कम कीमत मात्र 251 रुपये में क्यों बेचा जा रहा है। जबकि इस स्मार्टफोन में सभी फीचर्स बेहतरीन है।