यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब आराम से करें Freedom 251 Mobile को बिना पैसे दिए बुक
अब दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को बुक करने में आ रही दिक्कतों का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा

अब दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को बुक करने में आ रही दिक्कतों का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा| Freedom 251 मोबाइल को अब आप बिना पैसे दिए बुक करवा सकते हैं। अब इस स्मार्टफोन को बुक कराने के लिए आपको 251 रुपये का एडवांस पेमेंट नहीं करना होगा। क्योंकि रिंगिंग बेल्स ने इसकी बुकिंग के लिए नियम बदल दिए हैं। इस मोबाइल फोन की एडवांस बुकिंग एकबार फिर शुक्रवार सुबह से फिर शुरू हो चुकी है।
पढ़ें, पासवर्ड हो चाहे जितना भी स्ट्रांग, इस तकनीक से हो सकता है हैक
बिना पैसे दिए ऐसे बुक करें फ्रीडम 251
अब आपको फ्रीडम 251 बुकिंग्स करने के लिए 251 रुपये का एडवांस पेमेंट नहीं करना पड़ेगा। इसके बजाय आप अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देकर ही इस फोन को बुक कर सकते हैं।
मोबाइल पर आएगा मैसेज
फ्रीडम 251 के लिए कंपनी की वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि इसकी बुकिंग का मैसेज ईमेल पर भेजा जा रहा है। हालांकि यह मैसेज मिलने में अनियमितता देखने को मिल रही है।
