यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
#freedom251 सस्ते मोबाईल के बाद अब सस्ती सिम और नेट लांच करेगी रिंगिंग बेल्स
अब तक हर तरफ रिंगिंग बेल्स के सस्ते स्मार्टफोन की धूम है, पर अब खबर है की दुनिया का सबसे ...और पढ़ें

अब तक हर तरफ रिंगिंग बेल्स के सस्ते स्मार्टफोन की धूम है, पर अब खबर है की दुनिया का सबसे सस्ता Freedom 251 मोबाईल फोन लांच करने के बाद रिंगिंग बेल्स सिम कार्ड भी लांच कर रही है। मोबाईल की ही तरह सिम कार्ड भी बहुत ही सस्ती दर के साथ उपलब्ध होने के बारे में बात कही जा रही है। इसके अलावा इस कार्ड पर बेहद सस्ती दर पर नेटवर्क भी उपलब्ध कराए जाने की खबर हैं।
पढ़ें, अब न्यूजपेपर के साथ पाइए एयरटेल 4G सिम फ्री, जानिए कैसे
फ्रीडम 251 के बाद मोबाइल सिम कार्ड पर उत्साह
गौरतलब है कि महज 251 रुपये की बेहद सस्ती कीमत में फ्रीडम 251 मोबाइल फोन लांच करने के बाद Ringing Bells SIM Card कितना सस्ता होगा, इसको लेकर भी लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। खबर है कि Bells SIM Card और इस पर मिलने वाला नेटवर्क दोनों ही बेहद सस्ती दर पर उपलब्ध होंगे।
