यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब न्यूजपेपर के साथ पाइए एयरटेल 4G सिम फ्री, जानिए कैसे
ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता बटोर लेने की चाह में एयरटेल अब न्यूज पेपर के साथ मुफ्त में 4जी सिम बांट रही है

ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता बटोर लेने की चाह में एयरटेल अब न्यूज पेपर के साथ मुफ्त में 4जी सिम बांट रही है। बात चाहे पब्लिसिटी की हो या एडवरटाइजिंग की, एयरटेल अपनी 4जी सेवा को लेकर कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहता। यही कारण है की एयरटेल इकाॅनोमिक्स टाइम्स न्यूजपेपर के साथ उपलब्ध होने वाले सप्लीमेंट पेपर के साथ 4जी सिम कार्ड मुफ्त दे रही है।
इकाॅनोमिक्स टाइम्स न्यूज पेपर के सप्लीमेंट पेपर में बिल्कुल नीचे एयरटेल द्वारा एक छोटे पैकेट में एयरटेल 4जी सिम कार्ड दिया गया है। सप्लीमेंट में मुख्य तौर पर एयरटेल द्वारा दो पेज का एड दिया गया है। इसके साथ उपलब्ध होने वाली 4जी सिम बिल्कुल मुफ्त है।
पढ़ें, अब आराम से करें Freedom 251 Mobile को बिना पैसे दिए बुक
कैसे करें नई सिम एक्टिवेट
यदि आप एयरटेल उपभोक्ता हैं तो नई 4जी सिम एक्टिवेट करने के लिए आपको अपनी पुरानी सिम से SIM 19 डिजीट का सिम कार्ड नंबर लिखकर 121 पर एक एसएमएस करना होगा। उसके बाद तुरंत ही एयरटेल द्वारा आपकी रिक्वेस्ट कंर्फम की जाएगी। जिसके बाद आप नए सिम को आॅन कर 4जी एलटीई नेटवर्क सलेक्ट कर सकते हैं।
फिलहाल आप 3जी प्लान पर 4जी नेटवर्क लाभ उठा सकते हैं। आपके पास एयरटेल इंफिंटी प्लान का आॅप्शन भी है जिसमे आप एयरटेल टू एयरटेल काॅल, इंटरनेट डाटा और विंक म्यूजिक के द्वारा मूवी और म्यूजिक आदि का आनंद भी उठा सकते हैं। एयरटेल के इंफिंटी प्लान की शुरूआती कीमत 999 रुपये प्रति माह है।
