विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो के फीचर फोन के लिए यह चाइनीज कंपनी बनाएगी चिप, जानिए

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 16 Nov 2017 11:12 AM (IST)

जियो ने भारतीय बाजार में सस्ते फोन लॉन्च किए हैं जिसके चलते स्प्रेडट्रम भारत को एक अहम मार्किट मानती है

जियो के फीचर फोन के लिए यह चाइनीज कंपनी बनाएगी चिप, जानिए
जियो के फीचर फोन के लिए यह चाइनीज कंपनी बनाएगी चिप, जानिए

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो इनफोकॉम जल्द ही अपना सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी चीन की चिपमेकर कंपनी स्प्रेडट्रम के चेयरमैन लिओ ली ने दी है। आपको बता दें कि जियो स्प्रेडट्रम कंपनी के साथ फोन्स के कंपोनेंट्स के सप्लाई को लेकर बातचीत की प्रक्रिया में है। खबरों की मानें तो स्प्रेडट्रम कंपनी जियो के 4जी फीचर फोन के लिए इस वर्ष के अंत तक 10 मिलियन चिप सप्लाई करेगी।

फोन निर्माता कंपनियों से बात कर रही स्प्रेडट्रम:

स्प्रेरडट्रम कम्यूनिकेशन्स के चीफ एग्जीकक्यू्टिव लिओ ली ने बताया कि वो भारत में फोन का डिजाइन तैयार करने के लिए यहां के घरेलू फोन निर्माता कंपनियों से बातचीत कर रही है। साथ ही यह भी बताया कि वो भारत में डिजाइन तैयार करने के लिए अन्य स्थानीय हैंडसेट निर्माताओं से भी बातचीत कर रहे हैं। ली ने कहा कि वह भारतीय हैंडसेट निर्माता माइक्रोमैक्स की प्रगति से ज्यादा खुश नहीं हैं।

भारत है अहम मार्किट: लिओ ली

लिओ ली ने बताया कि जियो कम कीमत में स्मार्टफोन बनाने के बारे में सोच रही है। इसमें 4 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। हालांकि, जियो ने अभी तक इसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज सस्ते फोन के सेगमेंट में बेहतर तरीके से काम कर रही है। इसी के चलते स्प्रेडट्रम फीचर फोन के लिए भारत को दुनिया में एक अहम मार्किट मानती है। लिओ ली ने कहा, “हम जियो कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम दुनिया के सबसे सस्ते फीचर फोन्स बना रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक हम तकरीबन 1 करोड़ फीचर फोन बेचने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें:

उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल नंबर को जोड़ सकेंगे आधार से

गूगल क्रोम को टक्कर देने फायरफॉक्स ने लॉन्च किया Quantum ब्राउजर, जानें खासियतें

दमदार फीचर्स के साथ भारत में जल्द दस्तक देंगे ये स्मार्टफोन्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।