विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब ट्विटर पर भी करें Live Streaming

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2016 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2016 02:30 PM (IST)

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपनी एप में एक बड़ा बदलाव किया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद कंपनी ने ट्विटर लाइव फीचर जारी किया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपनी एप में एक बड़ा बदलाव किया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद कंपनी ने ट्विटर लाइव फीचर जारी किया है। इसके जरिए आप लाइव स्ट्रीमिंग कर पाएंगे। तो चलिए आपको बता दें कि यूजर कैसे ट्विटर पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

कैसे करें ट्विटर लाइव?

1. इसके लिए आपको अपने फोन में मौजूद ट्विटर एप को अपडेट करना है। अगर आपके फोन में ट्विटर एप नहीं है तो आप उसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं।

2. एप को ओपन करें और जहां आप ट्वीट लिखते हैं उसके नीचे कैमरे के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको कुछ ऑप्शन दिए जाएंगे। जिसमें से आपको LIVE सेलेक्ट करना है।

4. इसके बाद आपको Periscope डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा। इसे भी डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें। इसके बाद Periscope एप को ओपन करें।

5. इसके बाद आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएंगी उन्हें Allow कर दें।

6. इसके बाद आपको GO LIVE पर क्लिक करना है।

7. अब आप लाइव स्ट्रीमिंग कर पाएंगे।

इससे पहले भी ट्विटर ने किया था बदलाव:

आपको बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर अधिकतम सीमा में बदलाव किया था। ट्वीट की 140 कैरेक्टर की लिमिट में फोटो, Gif इमेज और वीडियो भी शामिल होते थे। जिसके बाद ट्विटर ने इस लिमिट में यूजर्स को राहत देते हुए फोटो, Gif इमेज और वीडियो के कैरेक्टर्स को 140 कैरेक्टर की सीमा से अलग कर दिया था।