विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये 7 तरीके एंड्राइड स्मार्टफोन में जल्दी डाटा खत्म होने से दिलाएंगे छुटकारा

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 06:21 PM (IST)

जहां एक तरफ स्मार्टफोन लोगों के लिए अहम बन चुका है, वहीं, दूसरी तरफ मोबाइल डाटा भी उतना ही महत्वपूर्ण है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जहां एक तरफ स्मार्टफोन लोगों के लिए अहम बन चुका है, वहीं, दूसरी तरफ मोबाइल डाटा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। टेलिकॉम कंपनियों के डाटा प्लान कितने महंगे होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में अगर समय से पहले ही मोबाइल डाटा खत्म हो जाए, तो काफी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप एंड्राइड यूजर हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से अपना इंटरनेट डाटा बचा सकते हैं।

1. क्रोम पेज कम्प्रेस करें:

इसके लिए क्रोम सेटिंग्स में जाएं और डाटा सेवर को ऑन कर दें। ऐसा करने से इमेज, वीडियो आदि कंप्रेस होने के बाद ब्राउजर में लोड होंगे, जिससे डाटा का इस्तेमाल कम होगा।

2. मोबाइल डाटा को हमेशा ऑन न रखें:

बैकग्राउंड में कई ऐसी एप्स होती हैं जो लगातार डाटा इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में मोबाइल डाटा की जब जरुरत हो तभी ऑन करें।

3. Restrict App Background Data को ऑन करें:

फोन की सेटिंग्स में जाएं और डाटा यूसेज पर क्लिक करें। अब यहां जिस भी एप का डाटा कम इस्तेमाल करना है, उसे सेलेक्ट करें। इसके बाद Restrict App Background Data को ऑन कर दें।

4. ऑटो अपडेट को वाइ-फाइ पर रखें:

गूगल प्ले स्टोर में जाकर सेटिंग्स ओपन करें। फिर यहां से auto-update apps पर क्लिक करें और यहां से 'Auto-update apps over Wi-Fi only' सेलेक्ट कर दें।

5. लो-क्वालिटी में देखें वीडियो:

जब भी आप ऑनलाइन वीडियो चलाएं तो उसे लो क्वालिटी में ही देखें। इसके लिए आप वीडियो की सेटिंग आप्शन में जाकर, लो-क्वालिटी में सेट कर सकते हैं।

6. ऑफलाइन गेम, एप और सर्विस का करें उपयोग:

इंटरनेट डाटा बचाने के लिए बेहतर होगा कि आप ऑफलाइन गेम या एप का उपयोग करें। इससे ज्यादा इंटरनेट डाटा खर्च नहीं होगा।

7. मोबाइल में रखें गानें:

अगर आपको गानें सुनने का शौक है तो आप अपने मोबाइल में गाने डाउनलोड कर लीजिए। क्योंकि ऑनलाइन गानें सुनने में ज्यादा डाटा खर्च होता है।