विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी भी स्मार्टफोन में इस तरह ले सकते हैं स्क्रीनशॉट, महज 1 सेकेंड में हो जाएगा काम

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 09 Dec 2016 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 05:00 PM (IST)

स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट लेना तो सभी को आता होगा। लेकिन अगर आप नया फोन खरीदते हैं, तो नए फोन के फंक्शन्स के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट लेना तो सभी को आता होगा। लेकिन अगर आप नया फोन खरीदते हैं, तो नए फोन के फंक्शन्स के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है। ऐसे में अगर आपको नए फोन में स्क्रीनशॉट लेना हो तो आपको यूजर गाइड खोलनी पड़ती है। हर फोन में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका अलग होता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको स्क्रीनशॉट लेने के लगभग सभी तरीके बताने जा रहे हैं।

जो तरीके नीचे दिए गए हैं वो लगभग सभी स्मार्टफोन्स या टैबलेट में काम करते हैं। बस उस डिवाइस में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम का 4.0 वर्जन मतलब आइसक्रीम सैंडविच इंस्टॉल होना चाहिए।

पहला तरीका:

एंड्राइड स्मार्टफोन या टैबलेट के पावर और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाएं। अगर वॉल्यूम डाउन बटन से स्क्रीनशॉट नहीं ले पा रहे हैं तो वॉल्यूम अप बटन को ट्राइ करें। फोन में कैमरे के शटर जैसी आवाज सुनाई देगी। साथ ही फोन के नोटिफिकेशन स्लाइड में भी स्क्रीनशॉट का संदेश दिखाई देगा। यह इमेज आपको गैलरी में मिल जाएगी।

दूसरा तरीका:

कई कंपनियां स्क्रीनशॉट लेने के लिए भी फीचर देती हैं। आपको इस फीचर को खुद ढूंढना होगा। जैसे की सोनी के एक्सपीरिया में पावर बटन को थोड़ी देर तक दबाए रखने से यह फीचर आता है। डिवाइस पावर ऑफ करने की एक स्क्रीन दिखाई देगी। जिसमें Take Screenshot बटन दिया गया होगा। इसपर क्लिक करते ही स्क्रीनशॉट कैप्चर हो जाएगा।

तीसरा तरीका:

अपने स्मार्टफोन में पावर और होम बटन दोनों को एक साथ दबाकर भी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। हालांकि यह तरीका बहुत कम स्मार्टफोन्स पर काम करता है, क्योंकि आजकल फोन्स में होम बटन बहुत कम देखने को मिलता है।

चौथा तरीका:

अगर ऊपर दिए गए सभी तरीके आपके स्मार्टफोन में काम नहीं करते हैं तो आपको एक एप डाउनलोड करनी होगी। गूगल प्ले स्टोर में आपको स्क्रीनशॉट लेने वाली कई एप्स मिल जाएंगी। Screenshot Easy और Screenshot एप्स आप डाउनलोड कर सकते हैं।