विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल सर्च करने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके, आसानी से मिलेगी सटीक जानकारी

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 12:40 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 12:00 PM (IST)

इंटरनेट के जरिए लगभग हर काम आसान हो गया है। लेकिन कभी-कभी ऑनलाइन कुछ भी सर्च करने के लिए थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंटरनेट के जरिए लगभग हर काम आसान हो गया है। लेकिन कभी-कभी ऑनलाइन कुछ भी सर्च करने के लिए थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। इंटरनेट पर इतनी जानकारी है कि किसी विशेष टॉपिक को ढूंढने के लिए मेहनत करनी पड़ जाती है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो गूगल पर किसी भी विशेष जानकारी को ढूंढने के काम आता है।

1- अगर आप किसी शब्द का मतलब ढूंढ रहे हैं और उसकी स्पेलिंग आपको नहीं आती है तो आप उस शब्द से संबंधित दो चार शब्द लिखकर उनके बीच में '|' या फिर 'or' का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपको सही स्पेलिंग से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।

2- अगर आप किसी वेबसाइट को ढूंढना चाहते हैं तो उससे संबंधित कोई भी वाक्य लिखिए और उसके बाद '~' साइन लगा दीजिए। उदाहरण के तौर पर अगर आपको इंटरेस्ट रेट और पीपीएफ से संबंधित कुछ ढूंढना है तो गूगल में 'interest rates ~ppf' लिखकर एंटर करें। आपके सामने इससे सबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।

3- अगर आप किसी विशेष वेबसाइट से विशेष आर्टिकल को पढ़ना चाहते हैं तो उस साइट का एड्रेस लिखें और आर्टिकल से संबंधित कोई शब्द या वाक्य लिखें। ऐसा करने से आपको ज्यादा सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जो आप ढूंढना चाहते हैं वो अपने आप ही सबसे सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर आ जाएगा।

4- अगर आप किसी टाइटल या यूआरएल के लिए सर्च कर रहे हैं तो आप intitle: लिखकर वो शब्द लिख दीजिए जो आपको ढूंढना है।

5- अगर आपको एक जैसी वेबसाइट ढूंढनी है तो आप related: लिखकर साइट का नाम डाल दें।

6- अगर आपको कोई विशेष जानकारी चाहिए तो वाक्य के दोनों तरफ quotation marks लगा दीजिए। ये काफी आसान तरीका है जानकारी को आसानी से ढूंढने का।

7- गूगल पर कुछ ढूंढते समय अगर आप उसपर कोई बेजोड़ शब्द डाल रहे हैं तो उस सभी शब्दों के बीच में माइनस(-) का निशान लगा दें।