विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से रीमूव किया यह हैशटैग

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 02:06 PM (GMT+05:30)

ट्विटर ने अपनी नीतियों में बदलाव के तहत कुछ शब्दों को सेंसर कर दिया है

ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से रीमूव किया यह हैशटैग
ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से रीमूव किया यह हैशटैग

नई दिल्ली (जेएनएन)। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने प्लेटफॉर्म को गलत इस्तेमाल होने से बचाने के लिए अपनी नीतियों में कुछ बदलाव किए थे। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर LGBTQ समुदाय से जुड़े शब्दों जैसे Bisexual को सेंसर कर दिया है। इस फैसले की हर जगह आलोचना की जा रही है। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में बताई गई है।

इस मामले को लेकर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा है, “अगर आप Bisexual सर्च करते हैं या फोटो या समाचारों पर क्लिक करते हैं तो उसका कोई नतीजा नहीं दिखता। यह दोहरा कांटछांट है, जिसे ट्विटर ने किया है। हमें ट्विटर छोड़ देना चाहिए।” इसके अलावा भी कई लोगों ने इस मामले पर गुस्सा निकालते हुए ट्वीट किए हैं। नीचे हमने ऐसे ही कुछ ट्वीट दिए हैं।

ट्विटर ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा, “हमने कुछ शब्दों को सर्च करने पर त्रुटि की पहचान की है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। हम इसका हल निकालने पर तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द ही आपको इसकी जानकारी देंगे।”

कंपनी ने नीतियों में किए बदलाव:

कंपनी ने नीतियो में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत अब से किसी भी यूजर का अकाउंट निलंबित करने से पहले ट्विटर यूजर को एक ई-मेल भेजेगा। इसके जरिए उन्हें यह बताया जाएगा कि उनका अकाउंट क्यों सस्पेंड किया जा रहा है। ट्विटर की तरफ से एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, “हम अपनी नीतियों को स्पष्ट करने के लिए ट्विटर नियम का एक नया संस्करण प्रकाशित कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:

फेसबुक पर 27 करोड़ से ज्यादा अकाउंट हैं Fake

अपने मोबाइल से डिलीट कर दें सभी सोशल मीडिया एप, जानिए क्यों

फेसबुक जल्द पेश करेगा न्यूज सब्सक्रिप्शन मॉडल, जानें इसके बारे में
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।