विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक से जुड़ी है कोई समस्‍या तो हल पूछें सीधा जुकरबर्ग से

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2015 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2015 12:07 PM (IST)

फेसबुक के सह-संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग 27 सितंबर को इस प्‍लेटफार्म से जुड़े आपके सभी प्रश्नों का जवाब देने आ रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 27 सितंबर को इस प्लेटफार्म से जुड़े आपके सभी प्रश्नों का जवाब देने आ रहे हैं। इस दिन फेसबुक हेडक्वार्टर में एक सेशन आयोजित किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए फेसबुक यूजर्स से कमेंट बॉक्स में इस सेशन के लिए सवाल मांगे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वे यूजर्स के सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। यह इवेंट 27 सितंबर को रात 10 बजे (IST) आयोजित की जाएगी।

Micromax ने लांच किया Windows 10 के साथ Canvas LapTab

प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया ( PIB) ने भी अपने tweet में “Narendra Modi Mobile App” का उपयोग कर यूजर्स से अपने सवालों को फेसबुक के जरिए शेयर करने को कहा है। इस सेशन का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग मोदी व जुकरबर्ग दोनों के फेसबुक पेज पर उपलब्ध होगा।

27 सितंबर को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फेसबुक हेडक्वार्टर में उपस्थित होंगे। CEO Mark Zukerberg ने अपने फेसबुक पोस्ट पर यह घोषणा किया है कि 27 सितंबर को टाउन हॉल में Q&A में हिस्सा लेने के लिए मोदी सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित मेनलो पार्क में सिलिकॉन वैली हेडक्वार्टर भी आएंगे।

अब Snapdeal पर 21,998 रुपये में उपलब्ध है OnePlus One 64GB

मोदी ने भी इस बात की पुष्टि Twitter पर कर दिया है। फेसबुक के टाउनहॉल, जहां से प्रोग्राम लाइव स्ट्रीम किया जाएगा वहां लोग अपने सवाल सबमिट कर सकते हैं। मोदी से पहले वर्ष 2011 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फेसबुक के Q&A में हिस्सा लिया था।

अपने विजिट के दौरान मोदी जुकरबर्ग से मिलेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि कम्युनिटीज सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों पर कैसे एक साथ काम कर सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।