विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook ने internet.org को दिया नया नाम ‘फ्री बेसिक’

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 25 Sep 2015 01:19 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2015 01:22 PM (IST)

4.4 बिलियन की जनसंख्‍या, जो अब तक इंटरनेट से नहीं जुड़ी है, उनके लिए शुरू किए गए मोबाइल वेबसाइट व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 4.4 बिलियन की जनसंख्या, जो अब तक इंटरनेट से नहीं जुड़ी है, उनके लिए शुरू किए गए मोबाइल वेबसाइट व एप के लिए internet.org को फेसबुक ने नया नाम 'फ्री बेसिक' दिया है और साथ ही अपने प्लेटफार्म पर 60 नये फ्री सर्विसेज की शुरूआत की है।

वेबसाइट और एप इस बड़े प्लेटफार्म का हिस्सा होगा जो Internet.org के फ्री बेसिक सर्विसेज का एक्सेस पाने वाले एक बिलियन से अधिक लोगों को जोड़ेगा।

इस प्लेटफार्म के जरिए 19 देशों में आज से यूजर्स 60 से अधिक फ्री सर्विसेज एकसेस कर सकेंगे। भारत में फेसबुक पहले से ही 30 मजबूत डेवलपर्स के साथ काम कर रहा है जिन्होंने अपने सर्विस को विशेष तौर पर Internet.org प्लेटफार्म के लिए अपनाया है।

English Dose, Mera Doctor, M-Kisan, My Rights, SkyMet व अन्य ऑफर्स समेत डेवलपर्स ने विशेष सर्विसेज निर्मित किया है।