विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स एक्टिव, इन नई Technologies पर कर रहा काम

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 04:04 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 02:00 PM (IST)

फेसबुक नई-नई तकनीकों में निवेश कर रहा है। इनमें मैसेंजर, व्हाट्सएप और वर्चुअल रियल्टी मेकर ऑक्यूलस शामिल हैं

फेसबुक पर 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स एक्टिव, इन नई Technologies पर कर रहा काम
फेसबुक पर 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स एक्टिव, इन नई Technologies पर कर रहा काम

नई दिल्ली (जेएनएन)। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने बुधवार को वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) के मुनाफे के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को दूसरी तिमाही में पिछले वर्ष की तुलना में 71 फीसद की बढ़त के साथ 3.9 बिलियन डॉलर (25,009 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ है। जबकि राजस्व 45 फीसद चढ़कर 9.3 बिलियन डॉलर (59,637 करोड़ रुपये) हो गया है।

करीब आधे घंटे के ट्रेड के बाद फेसबुक के शेयर्स करीब 3.4 फीसद चढ़कर 171.35 डॉलर के स्तर पर आ गए। शेयर्स में तेजी उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के चलते देखने को मिली है। फेसबुक के सह संस्थापक और चीफ एग्जक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “हमारी कंपनी के लिए दूसरी तिमाही और इस साल के पहले छह महीने अच्छे रहे हैं। हमारे यूजर्स की संख्या 200 करोड़ हो गई है और हमारा प्रयास दुनिया को और पास लाने का है।”

दिग्गज सोशल नेटवर्क का कहना है कि जून के आखिर तक महीने में एक बार फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या 2.01 बिलियन थी। यह आंकड़ा बीते वर्ष कि तुलना में 17 फीसद ज्यादा है। फेसबुक का अधिकांश राजस्व विज्ञापनों से आया है और इसका 87 फीसद मोबाइल डिवाइसेस पर दिए गए विज्ञापनों से आया है।

नई तकनीकों पर कर रहा फेसबुक निवेश:

- फेसबुक नई-नई तकनीकों में निवेश कर रहा है। इनमें मैसेंजर, व्हाट्सएप और वर्चुअल रियल्टी मेकर ऑक्यूलस शामिल हैं।
-हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक जल्द ही अपना खुद का स्मार्ट स्पीकर बना सकता है। यह गूगल होम और अमेजन एको को टक्कर दे सकता है।
-हाल ही में साइबर आक्रमणकारियों द्वारा की गई कागजी कार्रवाई के अनुसार, जो कि इस साल के शुरू में कंपनी के दिग्गज टेक ने दिये थे, फेसबुक स्मार्टफोन पर भी काम कर सकता है।
-आर्टिफिशियल एजेंसी में फेसबुक बड़ा निवेशक है। इसके साथ ही एलन मस्क की ओर से की गई चिंताओं के विपरीत जुकरबर्ग ने इसी हफ्ते यह तकनीक लोगों के जीवन में सुधार लाएंगी।

इन तकनीकों पर कर सकता है फेसबुक काम:

-एन्डरले ग्रुप के सिलिकॉन वैली के विशलेषक रॉब एन्डरले के मुताबिक, फेसबुक लगातार मानव स्वभाव के सोशल साइड के मशहूर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की ओर फोकस कर रहा है।
-विशलेषक का मानना है कि कंपनी का एआई एआई, वर्चुअल रिएलिटी और सोलर पावर्ड प्लेन्स में इंटरनेट जैसी तकनीक में निवेश का उद्देश्य दूरदराज के इलाकों तक कनेक्टिविटी मुहैया कराना है। 

यह भी पढ़ें:

इस ट्रिक से कोई भी कर सकता है आपके फेसबुक अकाउंट में Login

फेसबुक से आज ही डिलीट करें अपना मोबाइल नंबर, हैक हो सकता है डाटा

इस मामले में अमेरिका से आगे निकला भारत, बना बड़ा बाजार