विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस ट्रिक से कोई भी कर सकता है आपके फेसबुक अकाउंट में Login

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Tue, 25 Jul 2017 10:13 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 10:30 AM (IST)

मार्टिंडल के अनुसार वो किसी और का फेसबुक अकाउंट नया फोन नंबर सेलेक्ट कर और फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करके एक्सेस कर पा रहे थे

इस ट्रिक से कोई भी कर सकता है आपके फेसबुक अकाउंट में Login
इस ट्रिक से कोई भी कर सकता है आपके फेसबुक अकाउंट में Login

नई दिल्ली(जेएनएन)। हाल ही में कुछ ऐसे साइबर अटैक्स हुए जिससे डिजिटल दुनिया में खतरा बढ़ गया।दुनिया जैसे-जैसे डिजिटल पर आधारित होती जा रही है, वैसे ही अटैक्स और हैकिंग के मामले भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के नौसार इस खतरे से फेसबुक यूजर्स को भी बच कर रहना चाहिए। मीडियम की एक पोस्ट के मुताबिक एक स्वतंत्र प्रोग्रामर जेम्स मार्टिंडेल के पास उनके नए फोन नंबर (जो पहले किसी का नंबर रहा होगा) पर किसी और के फेसबुक लॉगइन के डिटेल्स आ रहे थे जिसके बाद उन्होंने यह बग ढूंढा है। इस मामले की जानकारी उन्होंने फेसबुक को दी है। मार्टिंडल के अनुसार वो किसी और का फेसबुक अकाउंट नया फोन नंबर सेलेक्ट कर और फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करके एक्सेस कर पा रहे थे। फेसबुक अकाउंट रिकवरी सिस्टम पासवर्ड भूलने पर यूजर्स को फोन नंबर डालने को कहता है।

इस तरह हो सकता है फेसबुक अकाउंट हैक

इस तरह अगर हैकर के पास किसी तरह आपका पुराना नंबर आ जाता है तो वह इस ट्रिक का इस्तेमाल आकर के आपका फेसबुक अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। इससे बचने का एक तरीका यही हैं कि आप अपने फेसबुक अकाउंट से अपना नंबर डिलीट कर दें।

हैकिंग यूजर के लिए बड़ा खतरा

मार्टिंडल ने समझाया की इस तरह की हैकिंग बहुत खतरनाक हो सकती है| इससे हैकर आपकी पर्सनल डिटेल्स ब्लैक मार्किट में बेच सकते हैं। इसके साथ ही यह ट्रिक ब्लैकमेल करने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।पिछले साल बेंगलुरु में आधारित आनंद प्रकाश ने फेसबुक लोगों सिस्टम में एक बग ढूंढा था, जिसके लिए उन्हें 15000 डॉलर का इनाम मिला था। उस बग का दुरुप्रयोग होने पर हैकर्स के पास यूजर के मैसेज, फोटोज और यहाँ तक की डेबिट/क्रेडिट कार्ड डिटेल्स भी जा सकती थीं।