विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi ने लांच किया 4K रिजॉल्यूशन वाला 70 इंच का टेलीविजन

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2015 01:26 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2015 01:32 PM (IST)

Xiaomi ने अपने टेलीविजन लाइन अप का विस्तार करते हुए टीवी 3 सीरीज का 70 इंच 4k डिस्प्ले वाला नया प्रोडक्ट पेश किया है

News Article Hero Image

Xiaomi ने अपने टेलीविजन लाइन अप का विस्तार करते हुए टीवी 3 सीरीज का 70 इंच 4k डिस्प्ले वाला नया प्रोडक्ट पेश किया है। 70 इंच वाले एमआई टीवी 3 की कीमत करीब 1,02,250 रुपये है और इसकी बिक्री चीन में जल्द ही शुरू होगी।

पढ़ें, सावधान! विंडोज यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा, निजी जानकारी हो सकती है चोरी

70 इंच के एमआई टीवी 3 में शार्प कंपनी का 4k डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। यह 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ आएगा। चीन की इस कंपनी ने बताया कि नया एमआई टीवी 85 फीसदी एनटीएससी कलर गैमट और 120 hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें एमईएमसी मोशन कंपनसेशन है। कंपनी का दावा है कि एमआई टीवी 3 का सबसे पतला हिस्सा 12.9 मिलीमीटर का है और सबसे मोटा 38.6 मिलीमीटर तक का। इसमें 1.4 ghz क्वाड-कोर एमस्टार 6ए928 (कॉर्टेक्स-ए17) प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-760 एमपी4 जीपीयू और 2 जीबी का रैम है। स्टोरेज की बात करें तो इस टीवी की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।

पढ़ें, देश की सेना का मजाक उड़ाने वाली फेसबुक पोस्ट के लिए महिला को जेल

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो यह टेलीविजन वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, एचडीएमआई 2.0 (3एक्स), माइक्रो-यूएसबी, यूएसबी 3.0 और इथरनेट पोर्ट के साथ आएगा। 70 इंच के एमआई टीवी 3 में 2.5 इंच के फुल-रेंज स्पीकर मौजूद होंगे। नया एमआई टीवी कई वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा। यह डॉल्बी डीटीएस वर्चुअल सराउंड साउंड और बास बूस्ट के साथ आएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।