यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देश की सेना का मजाक उड़ाने वाली फेसबुक पोस्ट के लिए महिला को जेल
फेसबुक पर देश की सेना का मजाक उड़ाने के आरोप में एक महिला को छह महीने कारावास की सजा सुनाई गई है

फेसबुक पर देश की सेना का मजाक उड़ाने के आरोप में एक महिला को छह महीने कारावास की सजा सुनाई गई है। वेबसाइट ‘आरटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पोस्ट के लिए म्यांमार की चॉ सांदी तुन नामक महिला को इस साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें, फेसबुक पर भूलकर भी यह शेयर न करें, साबित हो सकता है खतरनाक
महिला ने सेना प्रमुख की वर्दी के रंग की तुलना आंग सान सू की की लुंगी (सारौंग) के साथ की। आंग सान सू की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी की नेता हैं। चॉ सांदी तुन ने पोस्ट किया, “अगर आप अपनी मां से इतना प्यार करते हैं तो मां की लुंगी अपने सिर पर क्यों नहीं पहन लेते।”
राजनीतिक कार्यकर्ता को दूरसंचार कानून की धारा 66 (डी) के तहत सजा सुनाई गई थी, इसमें मानहानि और ‘परेशान’ लोगों पर रोक लगाई गई।
चॉ के वकील के मुताबिक, उन्होंने पोस्ट लेखन की बात से इंकार किया है, उनका कहना है कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है।