विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर ने एप्पल यूजर्स के लिए जोड़ा नया फीचर

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2015 05:54 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 06 Sep 2015 04:09 PM (GMT+05:30)

यूजर्स के बीच लगातार लोकप्रियता बढ़ाती जा रही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक और फीचर जोड़ने की घोषणा की है। ट्विटर ने एप्पल यूजर्स के लिए 'हू टू फॉलो' फीचर की शुरुआत की है।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। यूजर्स के बीच लगातार लोकप्रियता बढ़ाती जा रही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक और फीचर जोड़ने की घोषणा की है। ट्विटर ने एप्पल यूजर्स के लिए 'हू टू फॉलो' फीचर की शुरुआत की है।

ट्विटर अब अपने खाताधारकों को ऐसे अन्य खाताधारकों तक पहुंचाएगा जिनसे उन्हें जुड़ना चाहिए। एक तरह से ट्विटर आपको कुछ तकनीकी आधार पर आपके विचारों से मेल खाते यूजर्स से जुड़ने की सलाह देगा। किसी के अकाउंट से जुड़ने की सलाह के इस काम के लिए ट्विटर आपकी हिस्ट्री और आपके फोन में दर्ज संपर्को का इस्तेमाल करेगा।

ट्विटर बना ब्रेकिंग न्यूज का बड़ा स्रोत

इस नए फीचर को सेंट्रल टाइमलाइन के दाएं तरफ रखा गया है। ट्विटर की ओर से कहा गया है कि अगर गलती से कभी आपको ऐसे किसी अकाउंट से जुड़ने की सलाह दी जाती है, जिसका निधन हो चुका है तो आप कंपनी की सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं।

Twitter ने भारत में लांच किया सेल्फ-सर्विस एड प्लेटफार्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।