विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर बना ब्रेकिंग न्यूज का बड़ा स्रोत

By Test1 Test1Edited By:
Published: Thu, 03 Sep 2015 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 06:51 PM (IST)

ब्रेकिंग न्यूज के मामले में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सबसे अहम सोशल मीडिया मंच बन गई है। सर्वे में बड़े पैमाने पर लोगों ने स्वीकार किया कि ब्रेकिंग न्यूज के मामले में ट्विटर ही उनकी पहली पसंद है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। ब्रेकिंग न्यूज के मामले में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सबसे अहम सोशल मीडिया मंच बन गई है। सर्वे में बड़े पैमाने पर लोगों ने स्वीकार किया कि ब्रेकिंग न्यूज के मामले में ट्विटर ही उनकी पहली पसंद है।

सोशल मीडिया के सर्वेक्षण के दौरान ट्विटर इस्तेमाल करने वाले करीब 86 फीसद लोगों ने कहा कि वे समाचारों से खुद को अवगत रखने के लिए ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। इस सर्वे में 4,700 यूजर्स को शामिल किया गया था। अमेरिकन प्रेस इंस्टीट्यूट एवं ट्विटर द्वारा डीबी5 नामक शोध कंपनी के संयोजन में यह सर्वेक्षण हुआ। इसके अनुसार, अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के मुकाबले ट्विटर यूजर्स खबरों और समाचारों के प्रति ज्यादा जागरूक रहते हैं। न्यूज पसंद करने वाले ट्विटर यूजर्स में से तीन-चैथाई लोग पत्रकारों, लेखकों और टिप्पणीकारों को फॉलो करते हैं, जबकि दो-तिहाई के करीब लोग विभिन्न समाचार संस्थानों के खातों को फॉलो करते हैं।

शोध में यह भी सामने आया है कि ट्विटर यूजर्स समाचार के लिए टीवी के मुकाबले मोबाइल एप और वेबसाइटों पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। यह शोध ऐसे समय में सामने आया है, जब ट्विटर समाचारों के मामले में अपना असर बढ़ा रहा है और प्रकाशकों की नीतियों को प्रभावित करने वाले बदलाव कर रहा है।

परिवर्तन रैली : ट्विटर पर छाया जवां और जिंदादिल बिहार

ट्विटर यूजर्स के निशाने पर हार्दिक पटेल, जमकर हो रहा विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।