विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवर्तन रैली : ट्विटर पर छाया जवां और जिंदादिल बिहार

By Pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 01 Sep 2015 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 08:38 AM (IST)

बिहार... वो राज्य, जिसे दशकों से गरीबी, भुखमरी, बीमारी, अशिक्षा, अपराध का प्रतीक बनाकर बदनाम किया गया, लेकिन मंगलवार को इस राज्य की इससे अलग शक्ल देखकर देश हतप्रभ था। बदला-बदला था, यह जवां और जिंदादिल बिहार।

News Article Hero Image

पटना [प्रदीप]। बिहार... वो राज्य, जिसे दशकों से गरीबी, भुखमरी, बीमारी, अशिक्षा, अपराध का प्रतीक बनाकर बदनाम किया गया, लेकिन मंगलवार को इस राज्य की अलग शक्ल देख देश हतप्रभ था। बदला-बदला था, यह जवां और जिंदादिल बिहार। ट्विटर पर जैसे एक नए बिहार का अवतार हुआ। यह बिहार देश को अपनी ताकत का अहसास करा रहा था।

देश के सबसे अधिक युवाओं वाले राज्य में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम पड़े तो बिहार ट्विटर पर अपनी काबिलियत का 'रिपोर्ट कार्ड' पेश कर रहा था। देश को बता रहा था कि आज भी बिहार की माटी में वैसी ही ताकत है, जैसी आर्यभïट्ट, चाणक्य जैसे विद्वानों को जन्म देते समय थी।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड के जरिए बिहार बता रहा था कि भले ही अद्भुत नालंदा विश्वविद्यालय अब इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो चुका हो, लेकिन बिहार आज भी विद्वानों को पैदा करने वाली उर्वरता रखता है।

ट्विटर पर सुबह करीब नौ बजे से ही टॉप ट्रेंड में भागलपुर रहा। दो घंटे बाद ही पहले नंबर पर हैशटैग परिवर्तन रैली ट्रेंड करने लगी। ट्विटर पर तीसरा ट्रेंड हैशटैग पीएम मोदी इन बिहार भी टॉप पर चला। टॉप ट्रेडिंग वाले तीनों हैशटैग आज बिहार के उस दाग को धो रहे थे, जिसे धारणा के तौर पर इस राज्य के माथे पर बिठा दिया गया था। ऑफलाइन रहने वाला बिहार सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश को अपनी ताकत का अहसास करवा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर करीब डेढ़ बजे बिहार की धरती पर जब कदम रखा तो फेसबुक से ट्विटर तक हलचल बढ़ गई। मोदी की हर आवाज पर युवाओं का जोश शब्दों की शक्ल में सोशल मीडिया पर छाने लगा। दीवानगी इस कदर थी कि लोग पल-पल के अपडेट के लिए न्यूज वेबसाइट और टीवी से चिपके रहे। प्रधानमंत्री की बातों ने इतना जोश भरा कि हर कोई अपनी भावनाओं को ट्वीट के जरिए बताने से नही चूका।

देर रात तक हैशटैग परिवर्तन रैली पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही, जबकि भागलपुर दोपहर दो बजे तक टॉप ट्रेंड में शामिल रहा। वहीं पीएम मोदी इन बिहार कुछ देर के लिए ही टॉप ट्रेंड में शामिल हो सका। ट्विटर की तरह ही फेसबुक पर भी देर शाम हैशटैग परिवर्तन रैली टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई। यहां भी कुछ देर के लिए भागलपुर टॉप ट्रेंड में आया।

राजग के नेताओं ने भी रैली को सोशल मीडिया पर बनाए रखने के लिए खूब तैयारी की थी। परिवर्तन रैली का यू-ट्यूब के बीजेपी 4 इंडिया चैनल से लाइव वेबकास्ट भी किया गया। राजग के नेता रैली की लाइव तस्वीरों और अपडेट के साथ सोशल मीडिया पर जमे रहे। हर भाषण, हर गतिविधि को अपडेट किया जाता रहा। भाजपा और बिहार भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज से भी रैली के अपडेट किए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।