यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Twitter ने भारत में लांच किया सेल्फ-सर्विस एड प्लेटफार्म
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने भारत में छोटे व मध्यम व्यापारियों (SMBs) के लिए सेल्फ-सर्विस एडवर्टाइजिंग प्लेटफार्म लांच किया। Twitter ने प्लेटफार्म का विस्तार 33 देशों से 200 देशों व उनके क्षेत्रों तक कर दिया है।

नई दिल्ली। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने भारत में छोटे व मध्यम व्यापारियों (SMBs) के लिए सेल्फ-सर्विस एडवर्टाइजिंग प्लेटफार्म लांच किया। Twitter ने प्लेटफार्म का विस्तार 33 देशों से 200 देशों व उनके क्षेत्रों तक कर दिया है।
कंपनी ने कहा, ‘अब, भारत से आइसलैंड तक अपने लक्ष्य तक SMBs 15 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Twitter के माध्यम से पहुंच सकते हैं। साथ ही Twitter ने कुल SMBs समेत एक्टिव विज्ञापनदाताओं की संख्या 100,000 की बतायी है,’। छोटे व मध्यम व्यापारियों के सामने सबसे कड़ी चुनौती इसी बात की होती है कि वे अपने अच्छे काम को प्रमोट कैसे करें, प्रमोट करने के साधन उनके पास काफी कम होते हैं। एशिया के लिए SMB लीड एमिली हुओ ने Twitter पर कहा, ‘Twitter सेल्फ सर्विस एड प्लेटफार्म के विस्तार से हम खुश हैं, SMBs को सेल्स बढ़ाने के लिए डिजिटल एडवर्टाइजिंग के साथ नया फील्ड देते हुए खुशी हो रही है।‘
मार्केट रिसर्च फर्म Zinnov के अनुसार, भारत में करीब 51 मिलियन SMBs हैं।