यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लेनोवो ने उतारे चार नए टैबलेट
लेनोवो ने ए-सीरीज में चार एंट्री लेवल टैबलेट लांच किए हैं। इनके नाम ए7-30, ए7-50, ए8-50 और ए10-70 हैं। चारों ...और पढ़ें

नई दिल्ली। लेनोवो ने ए-सीरीज में चार एंट्री लेवल टैबलेट लांच किए हैं। इनके नाम ए7-30, ए7-50, ए8-50 और ए10-70 हैं।
चारों टैबलेट्स में से ए7-30 और ए7-50 के डिस्प्ले का आकार 7 इंच का है। इसी तरह ए8-50 8 इंच और ए10-70 10 इंच डिस्प्ले आकार वाले टैबलेट हैं। ए7-30 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ए7-50 की कीमत 99.99 यूरो, ए8-50 की 139.99 यूरो और ए10-70 की 169.99 यूरो रखी गई है।
ए7--30
इसकी खूबियों में 7 इंच का डिस्प्ले, डॉल्बी ड्युअल-फ्रंट स्पीकर्स, क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 एमपी रियर कैमरा, वीजीए फ्रंट कैमरा, 3500 एमएएच बैटरी आदि शामिल हैं।
ए7-50
इसमें 7 इंच का एचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 एमपी फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा, 3जी सपोर्ट जैसी खूबियां हैं।
ए8-50
इसकी विशेषषताओं में 8 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 5 एमपी रियर कैमरा, 2 एमपी फ्रंट कैमरा, 4200 एमएएच बैटरी, डॉल्बी ऑडियो, क्वाड-कोर प्रोसेसर शामिल हैं।
ए10-70
इसमें 10.1 इंच का एचडी डिस्प्ले, डॉल्बी ड्युअल-फ्रंट स्पीकर्स, 5 एमपी रियर कैमरा, 2 एमपी फ्रंट कैमरा, 6340 एमएएच बैटरी, क्वाड-कोर प्रोसेसर हैं।
- नई दुनिया
