विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावा ने लांच किया 'आयरिस प्रो 30 प्लस'

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 12:00 PM (IST)

भारतीय हैंडसेट निर्माता लावा ने एक नया स्मार्टफोन 'आयरिस प्रो 30 प्लस' लांच किया है। 26 अगस्त से यह बाजार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय हैंडसेट निर्माता लावा ने एक नया स्मार्टफोन 'आयरिस प्रो 30 प्लस' लांच किया है। 26 अगस्त से यह बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन के साथ 16 जीबी कामाइक्रो एसडी कार्ड भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।

11,990 रुपये में मिलने वाला यह फोन 1280 गुणा 720 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ 4.7 इंच एचडी डिस्प्ले वाला है। हालांकि इस वर्ष के शुरुआत में इसी कंपनी द्वारा लांच किए गए 'आयरिस प्रो 30' की कीमत अभी भी 12,000 रुपये है।

इस नये स्मार्टफोन को बड़ी ही खूबसूरती से डिजायन किया गया है। इसके चारों ओर मोटा मेटैलिक रिंग लगाया गया है। 7.9 मिमी मोटा व 116 ग्राम वजन वाले स्मार्टफोन 'आयरिस प्रो 30 प्लस' का दावा है कि यह अपने ओजीएस (वन ग्लास साल्यूशन) टेक्नोलॉजी से काफी अच्छा टच एक्सपीरिएंस देगा।

यह मॉडल एंड्रायड 4.2.2 जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। साथ ही इसमें 1.5जीएचजेड क्वाड-कोर मीडियाटेक 6589 टर्बो प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 16 जीबी रोम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज व माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से लैस है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 2000 एमएएच की बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन में कनेक्टीविटी के लिए 3जी, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीएस व ए-जीपीएस सपोर्ट है। साथ ही चार्जिग व फाइल ट्रांसफर के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट व 3.5 एमएम जैक ऑडियो पोर्ट भी है।

पढ़ें: अब आया सस्ता विंडोज फोन: नोकिया लूमिया 530

पढ़ें: खतरे में है एप इंडस्ट्री का भविष्य