विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खतरे में है एप इंडस्ट्री का भविष्य

By Edited By:
Published: Wed, 20 Aug 2014 01:34 PM (IST)

एक शोध के अनुसार अगर किसी एक महीने का परिणाम देखा जाए तो महीने के 30 दिन के अंदर ब्रिटेन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। एक शोध के अनुसार अगर किसी एक महीने का परिणाम देखा जाए तो महीने के 30 दिन के अंदर ब्रिटेन के करीब 31 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स कोई एप डाउनलोड नहीं करते हैं। इस आंकड़े को देखते हुए एप इंडस्ट्री के भविष्य पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। यह परिणाम ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म डेल्वायट द्वारा दिए गए एक रिपोर्ट से सामने आया है। इस परिणाम के अनुसार मोबाइल एप्लीकेशन डाउलोडिंग का आंकड़ा एक पायदान नीचे गिरा है। जो यूजर्स किसी एप को डाउनलोड करते हैं उनकी भी औसतन संख्या 2.32 से घटकर 1.82 रह गयी है।

डेल्वायट के मीडिया एंट टेलीकम्यूनिकेशंस, रिसर्च फॉर टेक्नॉलॉजी के प्रमुख पॉल ली ने कहा, 'ब्रिटेन में एप स्टोर डाउनलोड्स के वॉल्यूम मामले में हम सीमित हो रहे हैं।'

शोध के अनुसार मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोडिंग में ब्रिटेनवासियों की संख्या में कमी आई है। इससे यह भी खुलासा हुआ कि करीब 90 प्रतिशत लोग एप के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करते। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि, एक बार यदि लोग अपने सुविधानुसार कोई एप जैसे फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम डाउनलोड कर लेते होंगे फिर कोई नया एप डाउनलोड नहीं करना चाहते हों।

एक तरफ जहां स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही हैं वहीं 50 वर्ष से अधिक के उम्र वाले यूजर्स के बीच एप की डिमांड घटती देखी गयी है।

स्मार्टफोन के नये यूजर्स इन एप्स का उपयोग ज्यादातर टेक्सट मैसेजिंग के लिए करते हैं। जब आप यह देखेंगे कि इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विसेज जैसे व्हाट्सएप और वीचैट का उपयोग कौन कर रहा तो पता चलेगा कि टीनएजर्स में इस एप का उपयोग ज्यादा हो रहा है।

पढ़ें: 4 जी से लैस होगा सेल्फी स्मार्टफोन 'लूमिया 730'

पढ़ें: व्हाट्सएप, स्काइप व वाइबर पर नहीं लगेगा कोई शुल्क