विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावा ने लांच किया आयरिस 460 डुअल-सिम स्मार्टफोन

By Edited By:
Published: Thu, 04 Sep 2014 05:36 PM (IST)

लावा द्वारा एक नया स्मार्टफोन आयरिस 460 लांच किया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी द्वारा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लावा द्वारा एक नया स्मार्टफोन आयरिस 460 लांच किया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी द्वारा कुछ नई व अलग खूबियां प्रदान की गई हैं।

आयरिस 460 बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 6,690 रुपये है। मार्केट में चल रहे ट्रेंड को देखते हुए लावा ने इस स्मार्टफोन में एंड्रायड का 4.4.2 किटकैट वर्जन डाला है। आयरिस 460 4.5 इंच आईपीएस के डिस्प्ले के साथ आया है जो आपको 480X854 का रेजोल्यूशन प्रदान करेगा। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 217पीपीआई है जो की बजट स्मार्टफोन के अनुसार ठीक है।

हार्डवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन 1.3 गीगा हर्ट्ज डुअल-कोर प्रोसेसर से लैस है। फिलहाल इसके चिपसैट का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1जीबी रैम व 4जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है।

लावा आयरिस 460 एलईडी फ्लैश के सपोर्ट, 5 मेगापिक्सल रियर व 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आया है। स्मार्टफोन में 1,650 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी लगी है व कनेक्टिविटी की सभी सुविधाएं इसमें मौजूद हैं।

लावा आयरिस 460 मार्केट में आ गया है व आपको किसी भी रिटेल स्टोर या फिर ऑनलाइन माध्यम से आसानी से मिल जाएगा। कंपनी ने इसे केवल दो रंगों-ब्लैक व ग्रे में लांच किया है।

पढ़ें: पंद्रह मिनटों तक बंद रहा फेसबुक

पढ़ें: लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 4