विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटेक्स लाया एंड्रायड किटकैट से लैस 'एक्वा स्टाइल प्रो' स्मार्टफोन

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 11:56 AM (IST)

इंटेक्स ने एक बार फिर अपनी एक्वा सीरीज को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन 'इंटेक्स एक्वा स्टाइल प्रो' लांच किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंटेक्स ने एक बार फिर अपनी एक्वा सीरीज को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन 'इंटेक्स एक्वा स्टाइल प्रो' लांच किया है। 4.5 इंच डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन की खासियत इसका एंड्रायड किटकैट वर्जन व कम कीमत बताई गई है।

इस बजट स्मार्टफोन की कीमत केवल 6,990 रुपये है जिसके भीतर यह स्मार्टफोन आपको 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले, 480X854 पिक्सल रेजोल्यूशन, 4.4.2 किटकैट एंड्रायड, 1.2 गीगा हर्ट्ज ब्रॉडकाम क्वाड-कोर प्रोसेसर व 1 जीबी रैम देता है।

इसके अलावा स्मार्टफोन 8 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल ऑटो-फोकस रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, एलईडी फ्लैश व 1800 एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसे कनेक्टिविटी की सभी सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

इंटेक्स एक्वा स्टाइल प्रो से पहले कंपनी द्वारा इस सीरीज में दो स्मार्टफोन - इंटेक्स एक्वा आई14 व इंटेक्स एक्वा एन 51 लांच किए गए। यह दोनों स्मार्टफोन किटकैट एंड्रायड से लैस हैं व दोनों की कीमत 7,000 रुपये से कम है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन को बेहतरीन प्रोसेसर व कैमरा क्वालिटी की विशेषता प्रदान की गई है।

पढ़ें: आ गया इंटेक्स एक्वा कर्व मिनी

पढ़ें: एंड्रायड 4.4 किटकैट के साथ् लांच हुए इंटेक्स के दो स्मार्टफोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।