विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हिंदी में उपलब्ध है गूगल मैप्स

By Edited By:
Published: Tue, 22 Jul 2014 03:57 PM (IST)

सर्च इंजन गूगल ने अब अपने हिंदी भाषी यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल मैप्स को हिंदी में लांच किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। सर्च इंजन गूगल ने अब अपने हिंदी भाषी यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल मैप्स को हिंदी में लांच किया है।

हिंदी गूगल मैप्स, डेस्कटॉप और एंड्रायड मोबाइल फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो शहरों, मुहल्लों, प्रमुख सड़कों और रूट्स के साथ-साथ लोकप्रिय प्वाइंट्स, पब्लिक पार्क और स्कूलों के नाम हिंदी में देख सकेंगे।

गूगल के प्रोडक्ट व प्रोग्राम मैनेजमेंट डायरेक्टर सुरेन रुहेला ने जयपुर से राष्ट्रीय स्तर पर लांच करते हुए कहा, 'मिलने वाले फीडबैक के आधार पर आगे चलकर यह सर्विस क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।' उन्होंने आगे बताया कि यह सर्विस लांच करने के पीछे कंपनी का मुख्य उद्देश्य है कि लोकल स्तर पर भी यूजर्स इसका उपयोग आसानी से कर सकें।

इस सर्विस के उपयोग के लिए प्रेफर्ड लैंग्वेज के तौर पर यूजर को अपने डिवाइस पर हिंदी चुनना होगा।

कंपनी के अनुसार दिन-ब-दिन हिंदी यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यह प्रयास बेहतर साबित होगा।

पढ़ें: गूगल नाऊ अब नए रूप में

पढ़ें: गूगल मैप में आया नया वॉइस कंट्रोल फीचर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।