विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24,999 में लॉंच हुआ ब्लैकबेरी क्यू 5

By Edited By:
Published: Tue, 16 Jul 2013 04:44 PM (GMT+05:30)

फोन मार्केट में एक लंबे अंतराल के बाद ब्लैकबेरी ने अपने बहुप्रतीक्षित फोन ब्लैकबेरी क्यू 5 को लॉंच कर दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फोन मार्केट में एक लंबे अंतराल के बाद ब्लैकबेरी ने अपने बहुप्रतीक्षित फोन ब्लैकबेरी क्यू 5 को लॉंच कर दिया है। आज ही ब्लैकबेरी कंपनी ने कम कीमत वाले अपने नए फोन को भारतीय बाजारों में उतार दिया है और मजे की बात यह है कि जिस फोन को कम कीमत वाला कहा जा रहा था वह इतना सस्ता भी नहीं है क्योंकि अगर खरीददार इस फोन के लिए 25,000 रुपए खर्च कर रहे हैं तो इसे कम कीमत का तो नहीं ही कहा जा सकता। जी हां, कंपनी की ओर से भारत में ब्लैकबेरी क्यू 5 की कीमत 24,999 रखी गई है जिसे हम कम तो हरगिज नहीं कह सकते। यह फोन कल यानि 17 जुलाई से कुछ चुनिंदा स्टोर्स में उपलब्ध भी हो जाएगा।

ब्लैकबेरी क्यू 5, ब्लैकबेरी रेंज का तीसरा ऐसा स्मार्टफोन है जो नए ब्लैकबेरी 10 सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन की स्क्रीन और 3.1 इंच की है, जबकि मॉडल क्यू 10 की एलईडी 3.1 इंच वाली थी। क्यू 10 से यह नया फोन क्यू 5 बहुत ज्यादा अलग नहीं है क्योंकि ब्लैकबेरी क्यू 5 और ब्लैकबेरी क्यू 10 दोनों ही 2 जीबी रैम पर काम करते हैं, दोनों ही फोनों में फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। जबकि फर्क यह है कि जहां क्यू 10 की मेमोरी 16 जीबी थी वहीं ब्लैकबेरी क्यू 5 में यह मेमोरी 8 जीबी है। वहीं दूसरी ओर ब्लैकबेरी क्यू 10 का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल है और क्यू 5 में रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

ब्लैकबेरी क्यू 5 दो रंगों ,काले और लाल में आपको मिलेगा। आप अपनी पसंद के अनुसार रंग का चयन कर सकते हैं। आज जबकि एपल और एंड्रायड फोन में फिजिकल की-पैड नहीं होता वहीं इस फोन में आपको की-पैड भी मिलेगा। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज के क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलता है और इसकी 2180MAH वाली बैटरी को आप फोन से बाहर नहीं निकाल सकते।

ब्लैकबेरी क्यू 5 की डिजाइन साइज: हाइट 120 एमएम/4।72 इंच, चौड़ाई 66एमएम/2।59 इंच

नैविगेशन: क‌र्व्टी की-पैड के साथ टच स्क्रीन

वजन:120 ग्राम

डिस्प्ले

रेजोल्यूशन: 720-720

स्क्रीन की साइज: 3.1 इंच

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।