विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब व्हाट्सएप और फेसबुक हो जाएगा लिंक, आ रहे हैं ढेर सारे दिलचस्प फीचर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2016 04:34 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2016 05:15 PM (IST)

व्हाट्सएप डेवलपर्स गूगल प्ले स्टोर और आईओएस पर अपने beta वर्जन को और बेहतर बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं

News Article Hero Image

व्हाट्सएप डेवलपर्स गूगल प्ले स्टोर और आईओएस पर अपने beta वर्जन को और बेहतर बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। जब से एंड्रायड के यूजर्स के लिए beta वर्जन लांच किया गया है तब से कोई न कोई अपडेट या फिर न्यू फीचर लाया ही गया है।

पढ़े, अब रोज जीतें 100 रुपये का फ्री ऑनलाइन रिचार्ज, ये है ऑफर

इसी कड़ी में कई और फीचर जुड़ने जा रहे हैं। इन अपडेट्स के तहत आप किसी को भी अपने ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक भेज पाएंगे। इसके लिए आप खुद ही लिंक बना सकते हैं जिसपर टैप कर कोई भी यूजर आपके ग्रुप से जुड़ सकता है। इसके अलावा महज QR code को स्कैन कर या फिर NFC tag पर टैप कर भी आप किसी भी ग्रुप से जुड़ पाएंगे।

इसके अलावा कुछ और नए फीचर्स है जो लाए जाएंगे जैसे फोटोज पर ड्राइंग करना, न्यू प्रोफाइल सेक्शन, फेसबुक पर अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल को शेयर करना, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग, किसी भी टाइप की फाइल को शेयर करना आदि। व्हाट्सएप के यूआई फ्रंट में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा महज नए ग्रुप बनाने के लिए पुराने कंपोनेट्स को नये और बेहतर कंपोनेट्स से बदल दिया जाएगा।