Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्किंग मॉम के लिए काफी मददगार हैं ये 4 एप्स

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sun, 19 Nov 2017 05:00 PM (IST)

    यहां दिए एप्स वर्किंग मदर के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है

    वर्किंग मॉम के लिए काफी मददगार हैं ये 4 एप्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। शहरों में ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं वर्किंग होती है। कभी कभी उनके लिए घर के साथ-साथ बाहर के कामों को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इनके लिए ऑनलाइन कुछ ऐसी एप्स भी उपलब्ध हैं जो उनके रोजमर्रा के कामकाज को काफी आसान कर देती हैं। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी एप्स की जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है फायदा:

    इन एप्स के जरिए वर्किंग मॉम अपने कामों को सिस्टमेटिक तरह से कर सकती हैं। इसमें आपको घर की ग्रॉसरी से लेकर, घर के रोज के कामों को याद रखने, डेली मॉर्निंग रुटीन बनाने के अलावा बेबीसिटर को खोजने में भी मदद करती हैं।

    Happy Kids Timer

    कामकाजी महिलाओं के लिए यह एप काफी मददगार साबित हो सकती है। ज्यादातर कामकाजी महिलाओं के पास सुबह काफी सारे काम रहते हैं जिनमें बच्चों को उठाने से लेकर परिवार के लिए नाश्ता बनाने और खुद को तैयार करने तक के कई काम होते हैं। ऐसे में यह एप आपकी डेली मॉर्निंग रुटीन को तैयार करने में काफी मदद करेगी। इस एप को आप एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Out of Milk

    घर की ग्रॉसरी लिस्ट तैयार करने के लिए काफी मशक्कतें करनी होती है। कभी-कभी दुकान से आप जरुरत की चीजें खरीदना ही भूल जाते हैं। ऐसे में यह एप आपको ग्रॉसरी लिस्ट बनाने में मदद करती है। इस एप की मदद से आप अपनी जरुरत की चीजों को इसमें शामिल करती है। इसके अलावा, आप इस एप की मदद से प्रोडक्ट के बारकोड्स को भी स्कैन कर सकते हैं। आप इसमें रेसिपी सेव करने, जरुरत की चीजों में बेहतर डील खोजने जैसे काम कर सकते हैं। इन सभी के अलावा, यह एप आपको घर की ग्रॉसरी खत्म होने पर नोटिफिकेशन भी भेजती है। इसे आप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

    Image result for 4 Life Savings Apps For Working Moms

    Chorma

    ऑफिस के साथ-साथ घर के कामों को भी याद रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में क्रोमा एप आपकी मदद कर सकती है। यह एप आपको घर के कामों से जुड़ी लिस्ट बनाने और उन्हें पूरा करने के लिए याद दिलाने में मदद करती है। एप में जुड़े कामों को पूरा करने पर यूजर को इसके लिए पॉयंट्स भी मिलते हैं। यानी कि एक काम पूरा होने पर 1 पॉयंट मिलते हैं।

    Image result for 4 Life Savings Apps For Working Moms

    UrbanSitter

    अर्बन बेबीसिटर एप आपको एक मेहनती और विश्वासी बेबीसिटर खोजने में मदद करती है। यह एक कम्युनिटी बेस्ड एप है। इसमें आपके दोस्तों और रिश्तेदारों की ओर से दिए गए सुझाव होते हैं जो आपको एक बेहतर बेबीसिटर खोजने में मदद करती है। इस एक के जरिए आप ई-पेमेंट भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    करियर एडवाइस अब भारत में भी, ऑनलाइन ढूढें अपना मेंटर

    वीडियो गेम खेलने का है शौक तो इन 5 गेम्स को करें अपने फोन में डाउनलोड

    अब आईपैड यूजर्स भी कर पाएंगे व्हाट्सएप का इस्तेमाल, जल्द लॉन्च हो सकती है एप 

    comedy show banner
    comedy show banner