यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभी भी बाबा अमरनाथ विराजमान
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 122 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। जब से यात्रा शुरु ...और पढ़ें

जम्मू, राज्य ब्यूरो। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 122 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। जब से यात्रा शुरु हुई है तब से लेकर यह जत्था अब तक का सबसे छोटा जत्था है। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से मंगलवार सुबह रवाना हुए जत्थे में 79 पुरुष, 13 महिलाएं और तीस साधु शामिल थे जो चार वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए। यात्रा को लेकर अंतिम दिनों तक उत्साह व जोश इसलिए बना है कि बाबा अमरनाथ पवित्र गुफा में विराजमान हैं।
बाबा अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी, जो दस अगस्त रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होने जा रही है। यात्रा समाप्त होने में मात्र चार दिन का समय शेष बचा है। छड़ी मुबारक अंतिम दिन दस अगस्त को दर्शन करेगी और इसके साथ ही वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा संपन्न हो जाएगी। अब तक 3.65 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अधिकतर श्रद्धालुओं ने जम्मू में यात्री निवास में आए बिना सीधे ही बालटाल व पहलगाम पहुंच कर यात्रा की है। करंट पंजीकरण करवा करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की।
