विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया में फैलेगी योग और ध्यान की अलख

By Preeti jhaEdited By:
Published: Wed, 20 May 2015 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2015 12:49 PM (IST)

नित्यानंद ध्यानपीठम् के महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद ने सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि योग के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद । नित्यानंद ध्यानपीठम् के महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद ने सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि योग के साथ ही भारतीय संस्कृति घर-घर पहुंचेगी। जो व्यक्ति योग सीखेगा वह भारतीय संस्कृति से न चाहते हुए भी जुड़ेगा और अपनाएगा भी।

विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल ने स्वामी नित्यानंद का स्वागत करते हुए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि को लेकर किए जा रहे प्रयास पर प्रकाश डाला। साथ ही मौजूद लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा। सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने 21 जून को आयोजित योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी करने पर जोर दिया। स्वामी नित्यानंद ने संगम में स्नान कर बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। यहां से वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी में वह नित्यानंद ध्यान पीठम् में आयोजित ध्यान शिविर में 27 मई तक रहेंगे। इसमें भारत के साथ लगभग 50 देशों से उनके भक्त शामिल हो रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।