विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राचीन काल भैरव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

By Edited By:
Published: Wed, 27 Nov 2013 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2013 04:23 PM (IST)

काल भैरव अष्टमी पर चौक चबूतरा स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में मंगलवार दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। काल भैरव अष्टमी पर चौक चबूतरा स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में मंगलवार दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर में हवन भी किया गया। भगवान शंकर के पांचवें रुद्र कहे जाने वाले भगवान भैरव के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना आरंभ हो गया था। हवन में स्थानीय दुकानदारों सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री रमन भल्ला ने भी हवन में भगवान भैरव नाथ के दरबार में नतमस्तक होकर राज्य की सुख-शांति की कामना की। इस धार्मिक कार्यक्रम में कोई विघ्न न आए इसके लिए चौक चबूतरा की ओर वाहनों का आना बंद किया गया था। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी आयोजित किया, जिसमें विभिन्न व्यंजनों के 25 स्टॉल लगाए गए थे।

व्यंजन बनाने के लिए दिल्ली व अमृतसर से विशेष रसोइए बुलाए गए थे। आयोजन कमेटी की ओर से बच्चों के लिए टाफियों, चाकलेट आदि के अलग से स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर पूरे बाजार को विशेष तौर पर सजाया गया था। सुबह 10 बजे शुरू हुआ लंगर देर शाम तक जारी रहा। वहीं, भैरो मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं मंदिर के प्रबंधक रोमिल शर्मा ने बताया कि भगवान काल भैरव की पूजा करने से मनुष्य सारे ग्रहों के दुष्प्रभाव से मुक्ति पाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर