विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पवित्र छड़ी बाबा बुड्ढा अमरनाथ पहुंची

By Edited By:
Published: Sat, 09 Aug 2014 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2014 02:53 PM (IST)

दशनामी अखाड़ा पुंछ में शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राजौरी, जागरण संवाददाता। दशनामी अखाड़ा पुंछ में शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पवित्र छड़ी को लोगों के दर्शन के लिए पंडाल में लाया गया। यहां पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और स्वामी जी ने अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र छड़ी यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के तरफ रवाना हुई।

दशनामी अखाड़ा पुंछ में शुक्रवार की सुबह पवित्र छड़ी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसमें महामंडलेश्वर राजगुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज पूजा अर्चना संपन्न करने के बाद पवित्र छड़ी को लेकर पंडाल में पहुंचे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संगठनों ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि महामंडलेश्वर राजगुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने समाज को जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ साथ समाज के उत्थान के लिए काफी कल्याणकारी कार्य किए जा रहे है, जिससे लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा है। वहीं, पुलिस के जवानों ने पवित्र छड़ी को गार्ड ऑफ ऑर्नर पेश किया। स्वामी जी महाराज पवित्र छड़ी को लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के लिए रवाना हो गए। शाम चार बजे पवित्र छड़ी को लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ पहुंचे। यहां पर विभिन्न संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने पवित्र छड़ी को गार्ड ऑफ आर्नर पेश किया। जिसके बाद पवित्र छड़ी की वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा अर्चना की गई और उसके बाद स्वामी जी ने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पवित्र छड़ी को बाबा बुड्ढा अमरनाथ में स्थापित किया। रक्षा बंधन तक श्रद्धालु पवित्र छड़ी के दर्शन करेंगे। अगले दिन पवित्र छड़ी को लेकर स्वामी जी महाराज वापस दशनामी अखाड़ा पुंछ पहुंचेंगे।

इस अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर एसएसपी पुंछ शमशीर अहमद चौधरी, जिला आयुक्त, विधायक एजाज जान के साथ साथ विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह लगाए गए स्टाल

राजौरी। पुंछ से लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ 22 किलोमीटर मार्ग पर विभिन्न संगठनों के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए स्टाल लगाए गए थे। इसमें पवित्र छड़ी यात्रा के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान का प्रबंध किया गया था।

जवानों ने किया जोरदार स्वागत

राजौरी। पुंछ मंडी से थोड़ा पहले सेना के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा पवित्र छड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। सेना के जवानों व अधिकारियों ने स्वामी जी के साथ साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के लिए आगे बढ़ी।

जाम ने किया लोगों को परेशान

राजौरी। पवित्र छड़ी यात्रा के बाबा बुड्ढा अमरनाथ पहुंचने के बाद। जब यात्री वापस लौटने लगे तो घंटों जाम लगा रहा। इस कारण से श्रद्धालुओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस व पुलिस के जवानों द्वारा जाम को खुलवाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन दोनों तरफ से वाहनों को एक साथ छोड़ने के कारण जाम की स्थिति कई घंटों तक बनी रहीं।

प्रशासन द्वारा किए गए थे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

राजौरी। दशनामी अखाड़ा से बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के लिए आरंभ हुई पवित्र छड़ी यात्रा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था।

पढ़े: रक्षाबंधन के दिन धरती के करीब होगा चंदा मामा

भद्राकाल के चलते दोपहर तक नहीं बंधेगी राखी