विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथ यात्रा: बिजली बंद होते ही प्रवेश पर लग जाती है रोक

By Preeti jhaEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 03:08 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2015 04:12 PM (IST)

बिजली की अघोषित कटौती से भगवती नगर स्थित यात्री निवास भी अछूता नहीं है। ऐसे में यात्री निवास के प्रवेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू । बिजली की अघोषित कटौती से भगवती नगर स्थित यात्री निवास भी अछूता नहीं है। ऐसे में यात्री निवास के प्रवेश द्वार पर लगाए गए सुरक्षा उपकरण बंद हो जाने पर सामान के साथ आ रहे श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाती है। बुधवार शाम को भी बिजली सप्लाई ठप होते ही यात्री निवास का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया, जिसके कारण श्रद्धालुओं को करीब एक घंटे तक कतारों में ही खड़ा रहना पड़ा।

देश के विभिन्न राज्यों से बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए यात्री निवास पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कटौती के दौरान राहत पहुंचाने के लिए भवन में जनरेटर की व्यवस्था की गई है। परंतु भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित किए गए सुरक्षा उपकरण जिनमें दो स्केनिंग मशीन शामिल है, को लोड अधिक होने के कारण उन्हें जनरेटर पर नहीं रखा गया है। बिजली सप्लाई पर निर्भर होने के कारण यह मशीने कटौती होने पर बंद हो जाती हैं जिसके कारण सुबह व शाम के समय यात्री निवास में सामान के साथ प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को घंटों कतारों में खड़ा होकर बिजली बहाल होने तक इंतजार करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल होने पर ही श्रद्धालुओं को यात्री निवास में प्रवेश करने दिया गया।

जम्मू में बुधवार को करीब 1796 श्रद्धालुओं ने करंट पंजीकरण करवाया। जम्मू हॉट में 300 श्रद्धालुओं ने बालटाल व पहलगाम से 475 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया। इसी तरह वैष्णवी धाम से 138 श्रद्धालुओं ने बालटाल जबकि 239 श्रद्धालुओं ने पहलगाम मार्ग से करंट पंजीकरण करवाया जबकि सरस्वती धाम में 300 श्रद्धालुओं ने बालटाल और 560 श्रद्धालुओं ने पहलगाम मार्ग से पंजीकरण करवाया।