मान्यता है कि शनि को शांत करने से मनुष्य जीवन को कष्टों से मुक्ति मिलती है
ऐसा करने पर पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। जो लोग रात के समय शिवलिंग के सामने दीपक जलाते हैं उन्हें स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
शनिवार का दिन हर कामकाजी व्यक्ति के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि यह विक एंड का दिन है। यदि इस दिन का सही उपयोग किया जाए तो लंबे समय से चली आ रहीं परेशानियां भी आसानी से समाप्त हो जाएंगी।शनिवार की रात को हनुमानजी या शिवलिंग के समाने तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय बहुत चमत्कारी उपाय है। ऐसा करने पर आपकी पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं आसानी से दूर हो जाती हैं। जो लोग प्रतिदिन रात के समय शिवलिंग के सामने दीपक लगाते हैं उन्हें स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
इस दिन जो भी भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करता है या सुंदरकांड का पाठ करता तो उसे सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है। इसके साथ ही हनुमानजी के भक्तों को शनिदेव भी सताते नहीं हैं। शनिवार के दिन बजरंग बली को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। शनिवार के दिन के लिए सबसे सरल उपाय है थोड़े से तेल का दान करना। इसके सुबह नित्यकर्मों से निवृत्त होकर एक कटोरी में थोड़ा सा तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। चेहरा देखने के बाद यह तेल किसी मंदिर में दान करें या शनिदेव को अर्पित कर दें।
शनिवार के दिन किया जाना वाला सर्वाधिक प्रचलित उपाय यही है। काफी अधिक लोग इस उपाय को करते हैं। आप भी करें।
सौरमंडल के नवग्रहों में शनि को सबसे ज्यादा क्रूर माना जाता है।शनि देव के बारे में एक कहावत प्रचलित है कि यह जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिस पर इनकी कुदृष्टि पड़ जाए उसे राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती। लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या नहीं करते। आइए जानेंें कि शनिवार के दिन किन चीजों को घर में लाना अशुभ होता है -:
शनिवार के दिन घर में लोहा और लोहे की कोई वस्तु घर में न लाएं।शनि देव की कृपा पानी है तो इस दिन नमक न खरीदें। शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। इस दिन लकड़ी या लकड़ी का कोई भी सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन सरसों के तेल के दान का महत्व है किंतु इस दिन सरसों का तेल या सरसों के दाने खरीदने से घर में अशांति फैलती है। इस दिन बैंगन न खरीदें। काली उड़द से भी शनिदेव की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन काली उड़द खरीदना भी नकारात्मक फल का कारक है। शनिवार के दिन काले तिल और काली मिर्च को खरीदने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। काले रंग के कपड़े आर जूते इत्यादि की खरीदारी भी शनिवार के दिन टाल दें तो अच्छा है। किसी भी तरह के इलेक्टॉनिक सामान की खरीदारी शनिवार के दिन अशुभ मानी जाती है। शनि का नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। शनि के प्रभाव में इंसान राजा से भिखारी भी बन सकता है। हर कोई इससे बचने का उपाय खोजता है लेकिन इन गलतियों को कर के वह अपने हाथ से ही अपनी किस्मत बिगाड़ देता है। तो क्या है वह काम जिसे करने से शनि आपके ऊपर कूपित हो सकते हैं और आपको बना सकते हैं भिखारी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।